फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी का एलान, बिहार चुनाव में राजद का करेगी समर्थन

Tue, 22 Sep 2020 07:43 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां जारी हैं। पार्टियों का एक दूसरे को समर्थन और गठबंधन का दौर तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को एलान किया है कि वो आने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को समर्थन देगी। पार्टी की तरफ से ट्वीट करके ये जानकारी दी गई है। 

महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर लगातार बातचीत जारी है। ऐसे में समाजवादी पार्टी का आरजेडी को समर्थन मिलना महागठबंधन के लिए भी एक अच्छा संकेत माना जा रहा है।

विज्ञापन

 



महागठबंधन का मुकाबला एनडीए से होगा। दोनों गठबंधनों के बीच सीट शेयरिंग पर लगातार बातचीत चल रही है। इसमें गतिरोध भी दिख रहा है। एनडीए में ही लोजपा और जदयू के बीच तनातनी बनी हुई है। 
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें