फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan : सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाला गुजरात से गिरफ्तार, दोनों बिहार के रहने वाले

Tue, 16 Apr 2024 10:33 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : सलमान खान के घर पर गोली चलाने का तार बिहार से जुड़ गया है। बताया जाता है वह दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं, जिसे मुंबई क्राईम ब्रांच ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाले को मुंबई क्राईम ब्रांच ने गुजरात के कच्छ शहर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक उनमें एक आरोपी बिहार के नरकटियागंज का रहने वाला है। आरोपियों की पहचान साहब साह के पुत्र विक्की साहब गुप्ता (24) और  योगेंद्र पाल के पुत्र सागर श्रीजोगेन्द्र पाल (21) के रूप में की गई है। जोगेंद्र पाल बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही का रहने वाला है।  
गिरफ्तारी के वक्त दोनों माता के मंदिर में छुपे हुए थे। बताया जाता है कि दोनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं।

इस तरह मिटाए सबूत 
जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी अहमदाबाद पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के आधार पर की। गिरफ्तारी के बाद जोगेंद्र पाल और विक्की को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। अब दोनों आरोपियों को मुंबई कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के द्वारा कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि जिस पिस्टल से उन्होंने सलमान खान के घर पर फायरिंग की, उस पिस्टल को उन्होंने सूरत की नदी में फेंक दिया था।

पूछताछ के लिए पुलिस ने इनको हिरासत में लिया 
इधर सोमवार की रात्रि मुंबई पुलिस ने गौनाहा पुलिस के सहयोग से विक्की कुमार गुप्ता के पिता साहब साह, सागर कुमार के भाई राहुल कुमार तथा आशीष कुमार चौहान के पिता अमेरिका महतो को पूछताछ हेतु हिरासत में लेकर गौनाहा थाना लाई। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार की रात  छापेमारी दल में गौनाहा, सहोदर और मटियरिया पुलिस के साथ शिकारपुर डीएसपी और मुंबई पुलिस शामिल थी। यह घटना पूरे प्रखंड में आग की तरफ फैल गई है। मसही गांव के ग्रामीण हरेराम साह,दरोगा साह, मुखिया प्रतिनिधि सोवालाल महतो ने बताया कि उक्त युवकों का मसही में कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। गौनाहा थाना में भी इन युवकों पर कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

जानिए कौन हैं आरोपी और क्या है उनका बैकग्राउंड 
आरोपी विक्की कुमार की उम्र 24 वर्ष है। उसकी पत्नी का नाम खुशबू कुमारी है। विक्की को एक लड़का तथा एक लड़की है। आरोपी सागर कुमार अविवाहित है तथा उसकी उम्र 20 वर्ष है। दोनों होली के दो चार दिन बाद एक ही साथ मुंबई कमाने के लिए चले गए। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि वहां जाकर दोनों अपराधी गिरोह के चंगुल में फंस कर सिनेअभिनेता सलमान खान के बंगले पर फायरिंग किया है। 

आशीष के पिता को पुलिस ने क्यों लिया हिरासत में 
तीसरा शख्स आशीष कुमार चौहान है जिसके पिता अमेरिका महतो से गौनाहा पुलिस पूछताछ कर रही है। इस पर आरोप है कि गिरफ्तार विक्की कुमार और सागर कुमार के मोबाइल से आशीष कुमार चौहान से बात हुई थी। इसी निशानदेही पर आशीष कुमार के पिता अमेरिका महतो को हिरासत में लिया गया है। आशीष कुमार चौहान की पत्नी नीतू देवी का कहना है कि मेरे पति की उम्र 20 वर्ष है। मुझे एक तीन साल का लड़का तथा एक डेढ़ साल की लड़की है। आशीष की पत्नी नीतू देवी का यह भी कहना है कि मेरे पति गोरखपुर मजदूरी करने गए हैं। वहां वे सरिया का काम करते हैं। गिरफ्तार दोनों युवको से मेरे पति का कोई लेना देना नहीं है। मेरे पति कम पढ़े लिखे हैं, जो बाहर जाकर मजदूरी करते हैं।

पुलिस की तलाश अभी भी जारी 
गिरफ्तार विक्की कुमार आठवां पास और सागर कुमार मैट्रिक भी पास नहीं किया है, जबकि आशीष कुमार चौहान सातवां पास है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मसही गांव से तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए साहेब साह, राहुल कुमार तथा अमेरिका महतो को छोड़ दिया गया है। साहेब साह का कहना है कि मेरा लड़का विक्की मुझसे अलग रहता है। उससे मुझे फोन पर कोई बात नहीं होती है। उसकी पत्नी भी अलग रहती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें