फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बर्बरता के खिलाफ रालोसपा का बिहार बंद, सड़कों पर उतरे पार्टी कार्यकर्ता

Mon, 04 Feb 2019 01:27 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
विज्ञापन
महागठबंधन समर्थित बिहार बंद - फोटो : ANI
विज्ञापन

पटना के डाकबंगला चौराहा पर शिक्षा में सुधार सहित 25 सूत्री मांग को लेकर रालोसपा के आक्रोश मार्च पर शनिवार को किए गए पुलिस लाठी चार्ज में पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और कार्यकर्ताओं के घायल होने के विरोध में सोमवार को महागठबंधन समर्थित बिहार बंद का आयोजन किया गया है। इसे सफल बनाने के लिए रालोसपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं।

विज्ञापन


लाठी चार्ज में घायल हुए रालोसपा प्रमुख कुशवाहा पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस की इस कथित बर्बरता के खिलाफ रालोसपा की ओर से आहूत बंद का समर्थन महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस और हम सेक्युलर ने किया है।

रालोसपा के बंद को सफल बनाने के लिए राजद कार्यकर्ताओं ने पटना के हड़ताली मोड़ पर पुराने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदेश के अन्य भागों भोजपुर, बक्सर, नालंदा और सुपौल में भी बंद समर्थकों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बंद के आह्वान का देखते हुए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख चौक चौराहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती गयी है।

पटना के व्यस्ततम चौराहे डाक बंगला मोड पर भी भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है।

गौरतलब है कि पिछले शनिवार को पुलिस ने जेपी गोलम्बर से डाक बंगाला चौराहा होकर राजभवन जा रहे रालोसपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चौराहे पर रोका था।

भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने पहले पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया, लेकिन बाद में लार्ठी चार्ज करना पड़ा। इसमें कुशवाहा को भी चोट आयी थी।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा दिसंबर महीने में राजग छोड़कर विपक्षी खेमा "महागठबंधन" में शामिल हो गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें