बिहार में राजग की सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत पहली बार चार अक्तूबर को बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। भागवत दो दिन बिहार के आरा शहर में रहेंगे।
जानकारी के अनुसार संघ प्रमुख 4 अक्तूबर को पटना पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से आरा जाएंगे। आरा में मोहन भागवत चंदवा में हो रहे अंतरराष्ट्रीय धर्म महासम्मेलन सह यज्ञ में शामिल होंगे और आरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 5 अक्तूबर को भागवत चंदवा में ही आरएसएस के आरा स्थित कार्यालय की आधारशिला रखेंगे और उसी दिन शाम को वापस पटना के रास्ते दिल्ली रवाना होंगे।
भागवत के इस कार्यक्रम की आरएसएस के प्रांतीय कार्यालय ने भी पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि रामानुजाचार्य की जयंती के उपलक्ष्य में आरा शहर में ज्ञान यज्ञ सह अंतरराष्ट्रीय धर्म महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।