नए डीजीपी के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे तो मुख्यालय भी चौंका
19 दिसंबर को बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस. के. सिंघल के रिटायर होने के एक दिन पहले रविवार को पुलिस मुख्यालय ने 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आलोक राज को नया डीजीपी माना जा रहा था, लेकिन राज्यपाल के आदेश से जारी गृह (आरक्षी) विभाग की जारी अधिसूचना से सभी चौंक गए। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे
1990 बैच के आईपीएस अधिकारी आर. एस. भट्टी को राज्य का नया डीजीपी नियुक्त कर दिया गया। भट्टी के नाम की चर्चा पहले से थी, लेकिन वह एक बैच बाद के हैं और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीमा सुरक्षा बल के पूवी कमांड के अपर महानिदेशक के पद पर तैनात थे, इसलिए रविवार को डीजी (प्रशिक्षण) आलाेक राज को डीजीपी मानकर तमाम आईपीएस अधिकारी बधाइयां दे रहे थे। भट्टी शुरुआती दौर में राजधानी पटना में भी अपने काम से चर्चित रहे थे। राजविंदर सिंह भट्टी की छवि एक सख्त अधिकारी की है।