शरद यादव ने कहा कि महागठबंधन में में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है और तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं, ऐसे में बिहार चुनाव में तेजस्वी ही महागठबंधन की ओर से सीएम पद पर चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से प्रयास किए जा रहे कि सभी पार्टियां एक साथ चुनाव मैदान आएं और मुकाबला करें। कई लोगों की तरफ से मुझे सीएम के चेहरे के रूप में देखा जा जा रहा है, लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरी राजनीति का दायरा दिल्ली तक ही है और मैं उसी में रहना पसंद करता हूं।
गौरतलब हो कि पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी ने शरद यादव को सीएम पद का उम्मीदवार बनाने की बात कही थी। दोनों नेताओं का कहना है कि अगर शरद यादव महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार होते हैं तो सारी पार्टियां एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगी।
शरद यादव ने पिछले शुक्रवार को मांझी, कुशवाहा और मुकेश साहनी के साथ एक बैठक भी की थी। यह बैठक महागठबंधन की तरफ से सीएम उम्मीदवार घोषित करने के संबंध में आयोजित की गई थी।