फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच तेजस्वी यादव ने सेना के कवरेज पर मीडिया को दी सीख, कही यह बात

Thu, 08 May 2025 04:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Tejashwi Yadav : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश के मसले पर कोई सत्ता या विपक्ष नहीं है, हम सब एक हैं। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने उन मीडिया संगठनों को सीख दी है कि वह सैन्य गतिविधियों को दिखाने से बचें।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष ने सेना के जवाबी कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने सेवा के जवानों को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने मीडिया को भी सलाह दी। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि जब भी देश के सुरक्षा की बात आएगी देश की बात आएगी तो पूरा देश एक साथ खड़ा है, चाहे पक्ष हो या विपक्ष। हम सब लोग एक हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि देश है तभी हम सब हैं। सबसे बड़ी बात यह कि भारत की जो सेना है, उसी के बदौलत हम लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सेवा ने कई बार इतिहास रचने का काम किया। हमारे जवानों ने कई बार पाकिस्तान को हराया है, आत्म समर्पण भी कर चुके हैं और पाकिस्तान को युद्ध में हराया भी है। हम लोगों ने पहले भी सरकार के प्रति या सरकार जब भी बैठक में बुलाती है, हम सरकार के साथ होते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि भारतीय सेना पर हम सभी को गर्व है। इसमें किसी को इफ बट नहीं होती है। जिन आतंकवादियों ने देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, उसको मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सरकार जो भी निर्णय ले हम सब एक साथ खड़े हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar Election 2025 : फिर बिहार आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रोहतास में तैयारी

तेजस्वी यादव ने कहा कि  हम लोग को एक संवेदनशील पत्रकार होना चाहिए। कुछ मीडिया कुछ व्यूज के लिए स्टूडियो में ही लड़ाई लड़ते हैं। लाइव भी दिखाते हैं, उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी मीडिया भाइयों से हाथ जोड़कर विनती करते हैं कि भारत सरकार ने जो गाइड लाइन निकाली है, उसका आप लोग पालन कीजिए। हम लोग भी इसका पालन करेंगे और आप लोग भी इसका पालन कीजिए। हमने कई मीडिया संस्थानों में देखा है कि हमारी क्या स्ट्रेटजी है, हमारे आप फोर्स का कहां डेप्लॉयमेंट है वह दिखाया जा रहा है, यह नहीं दिखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : 'तेज प्रताप हसनपुर से लापता, तेजस्वी राघोपुर विधानसभा के लिए नहीं पक्का'- जदयू ने क्यों कहा ऐसा?

मुंबई में जो आतंकी हमला हुआ था, वह लाइव दिखाया जा रहा था। इसका फायदा दुश्मन अपनी गतिविधि बदल रहे थे, इसका फायदा दुश्मन को मिल रहा था और नुकसान देश को हो रहा था। इसलिए इस तरह की खबर नहीं दिखाना चाहिए। ऐसे में व्यूज की आड़ में लिए आप लोग ऐसा चीज ना दिखाएं जिससे हम लोगों को नुकसान हो। हम लोग बस इतना ही चाहते हैं कि आतंकवाद का जड़ से सफाया हो। सेना के जवान देश की रक्षा करते हैं, इसलिए आप सभी को संवेदनशील पत्रकार होना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें