फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज की माला पहनकर बिहार विधानसभा पहुंचे राजद विधायक शिवचंद्र राम 

Wed, 27 Nov 2019 06:30 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार विधानसभा
विज्ञापन
बिहार विधानसभा में आज उस वक्त अजब नजारा देखने को मिला जब एक विधायक प्याज की माला पहनकर सदन पहुंचे। विधानसभा क्षेत्र राजापकाड़ से राजद विधायक शिवचंद्र राम बुधवार को प्याज की माला पहनकर सदन पहुंचे। राजद विधायक प्याज की बढ़ती कीमत के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए इसकी माला गले में पहनकर बिहार विधानसभा की कार्यवाही में शिरकत करने पहुंचे।
विज्ञापन


शिवचंद्र ने कहा कि बढ़ती कीमतें लोगों को उनके सामान्य भोजन से भी वंचित कर देगी। प्याज की कीमत पहले 50 रुपये प्रति किलोग्राम से कम थी, अब 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। मुझे इसे 100 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदना पड़ा। 

उन्होंने बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर सब्जी उपलब्ध कराने वाली स्टाल स्थापित करने के वादे को खोखला करार देते हुए कहा कि मैंने अभी तक इस तरह का कोई स्टाल नहीं देखा है। मैं इस माला को पहनकर सदन के भीतर जा रहा हूं क्योंकि मैं चाहता हूं कि माननीय मुख्यमंत्री की नजर इस पड़े और यह उन्हें कुछ गंभीर कदम उठाने के लिए मजबूर करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि सरकार गरीबों को 10 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से प्याज उपलब्ध कराए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें