बिहार के गया में रोडरेज के मामले में जेडीयू एमएलसी के बेटे रॉकी यादव द्वारा छात्र को गोली मारने की घटना अभी लोग भूले भी नहीं हैं कि ऐसा ही एक और मामला सामने आ गया है।
औरंगाबाद जिले के ओबरा इलाके में राजद विधायक बिरेन्द्र सिन्हा के बेटे ने साइड न देने पर एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं विधायक ने अपने बेटे का पक्ष लेते हुए उल्टे घायल युवक पर ही आरोप जड़ दिए हैं।
जानकारी के अनुसार मामला औरंगाबाद जिले का है। यहां विधायक बिरेन्द्र सिन्हा के बेटे कुणाल ने शुक्रवार रात उसकी गाड़ी को साइड ने देने पर एक युवक को मारपीट और चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक को लहूलुहान हालत में ही छोड़कर आरोपी अपनी कार से फरार हो गया।