फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर पर आगबबूला तेजस्वी यादव कहा- दम है तो गिरफ्तार करे बिहार सरकार

Mon, 07 Dec 2020 01:33 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर हमला किया है। तेजस्वी ने बिहार की सरकार को निकम्मी और डरपोक करार देते हुए कहा कि बिहार सरकार ने किसानों के पक्ष में धरना देने के लिए उनके और उनके समर्थकों के खिलाफ एपेडेमिक डिजीज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


तेजस्वी ने चुनौती दी है कि अगर इस सरकार में दम है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए, अगर सरकार ने गिरफ्तार नहीं किया तो इंतजार करने के बाद वे खुद गिरफ्तारी देंगे।


बता दें कि तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ पटना के गांधी मैदान में नए कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर धरना दिया था। जिसमें तेजस्वी यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित 18 नामजद और 500 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


भारत बंद को राजद का समर्थन
कृषि कानून के खिलाफ विभिन्न किसान संगठनों द्वारा आहूत 8 दिसंबर के भारत बंद को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा सक्रिय समर्थन देने का निर्णय लिया गया है। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से विमर्श कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह द्वारा पार्टी के सभी इकाइयों को इस बंद में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया गया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें