फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: क्या सोनिया से मिलने जाएंगे लालू और नीतीश? तेजस्वी ने दिया यह जवाब

Mon, 12 Sep 2022 10:36 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

भाजपा से अलग होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर सबसे ज्यादा सक्रिय दिख रहे हैं। 2024 में उन्हें विपक्ष की ओर से संभावित चेहरे के रूप में भी देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2024 में होने वाले चुनावों को लेकर गहमागहमी अभी से शुरू हो गई है। इन चुनावों में भाजपा को टक्कर देने के लिए विपक्षी एकता का नारा फिर से जोर पकड़ रहा है। हालांकि, इस बार इसकी शुरुआत बिहार से हुई है। भाजपा से अलग होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर सबसे ज्यादा सक्रिय दिख रहे हैं। 2024 में उन्हें विपक्ष की ओर से संभावित चेहरे के रूप में भी देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


इस बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव और नीतीश कुमार की सोनिया गांधी से होने वाली मुलाकात को लेकर चर्चा जोर पकड़ रही है। इस सवाल पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला जवाब दिया है। 

सोनिया गांधी के साथ होगी बैठक
तेजस्वी यादव ने सोनिया गांधी से मुलाकात को लेकर कहा है कि जैसे ही वह भारत वापस आएंगी। हम सब उनसे मिलने जाएंगे। उन्होंने कहा, हमारी कोशिश यही है कि विपक्ष के लोगों को गोलबंद किया जाए। तेजस्वी यादव ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए राजद अध्यक्ष लालू यादव व जदयू से नीतीश कुमार साथ जाएंगे और विपक्षी दलों को एकसाथ लाने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन


युवाओं को मिलेंगी 20 लाख नौकरियां 
वहीं, 20 लाख नौकरियों के वादे पर तेजस्वी यादव ने कहा, जो लोग इस पर विश्वास नहीं कर रहे हैं, उन्हें इंतजार करने और देखने की जरूरत है। यह जरूर होगा। कोई जो कुछ भी कहे, उस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। हम सरकार में हैं और यह हमारी प्रतिबद्धता है। ऐसा जरूर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें