जनता दल यूनाइटेड के नेता और विधान परिषद के सदस्य ऋषि मिश्रा ने भाजपा-जदयू गठबंधन पर हमलावर रूख अपनाते हुए अपनी पार्टी से किनारा कर लिया है। वह शनिवार को कांग्रेस का दामन थामेंगे। ऋषि मिश्रा ने कहा कि मेरे लिए जदयू में काम करना बहुत मुश्किल हो गया था। पिछला चुनाव मैंने भाजपा के खिलाफ लड़कर जीता था, अब मैं अपने मतदाताओं को क्या जवाब दूंगा? मुझे नीतीश जी से कोई शिकायत नहीं है, मगर मैं भाजपा के साथ रहकर काम नहीं कर सकता। मैं शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं।
बता दें कि रविवार को 28 साल बाद पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस पार्टी की रैली होनी है ऐसे में पार्टी इसे बड़ी कामयाबी के रूप में देख रही है।