फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बोधगया के महाबोधि मंदिर में फायरिंग, पुलिसकर्मी की मौत; एक घंटे प्रवेश बंद, CCTV में नहीं वारदात

Fri, 25 Aug 2023 03:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar Police : पूरी दुनिया में प्रसिद्ध बिहार के धर्म-पर्यटन स्थल बोधगया के महाबोधि मंदिर में शुक्रवार दोपहर दनादन गोलियां चलने लगीं। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मंदिर को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
महाबोधि मंदिर के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वप्रसिद्ध महाबोधि मंदिर परिसर में शुक्रवार दोपहर गोलियों की आवाज से अफरातफरी मच गई। देसी और विदेशी सैलानियों से भरे रहने वाले बोधगया के महाबोधि मंदिर में हुई इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। धर्मस्थल को खाली कराते हुए प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। भारी तादाद में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के तमाम इलाकों से सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बैक टू बैक चल गई तीन गोली चली
जानकारी के अनुसार, बिहार स्वाभिमान बटालियन के जवान अमरजीत कुमार यादव (43) शुक्रवार दोपहर ड्यूटी पर जा रहे थे। जिस रोड से वह जा रहे थे, वहां पत्थर पर फिसलन थी। इसकी वजह से उनका पैर फिसल गया और उनके हाथ में मौजूद कार्बाइन का ट्रिगर दब गया। अचानक बैक टू बैक तीन गोली चल गई। इसमें एक गोली सीने में भी लगी। गोली लगते ही सत्येंद्र बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि जवान की लाश जमीन पर पड़ी थी। 

थानेदार बोले- FSL टीम करेगी जांच 
वहीं थानेदार रूपेश कुमार सिंह का कहना है कि संभवतः उन्हें तीन गोली लगी है। गोली सीने में लगी है। FSL की टीम जांच के लिए आ रही है। इसलिए हम लोगों ने बॉडी को उन्हें अभी छूकर नहीं देखा है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करने पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
DIG बोले- फायरिंग जवान सत्येंद्र यादव के कार्बाइन से हुई
गया रेंज DIG का कहना है कि यह हादसा है। फायरिंग जवान सत्येंद्र यादव के कार्बाइन से हुई है। आसपास कोई वहां पर सीसीटीवी नहीं है। बैलेस्टिक एक्सपर्ट आएंगे वहीं जांच करेंगे फिर स्पष्ट हो जाएगा कि असल में मामला क्या है? उन्होंने कहा कि घटनास्थल से कई धोखे भी बरामद किए गए हैं। जांच चल रही है।

गया SSP ने कहा- सरकारी कार्बाइन से दुर्घटनावश चली गोली
इधर, गया SSP कार्यालय की ओर से कहा गया है कि 25 अगस्त को दोपहर करीब 1:40 पर महाबोधि मंदिर परिसर बोधगया के अंदर गोलियों की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर महाबोधि मंदिर के अंदर तैनात पुलिस बल तुरंत अलर्ट हो गए और जिला पुलिस बल तथा विशेष सशत्र बल के वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाते ही वरीय पुलिस अधीक्षक गया, नगर पुलिस अधीक्षक, गया समेत जिला पुलिस बल के अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गए। घटनास्थल पर हवलदार अमरजीत कुमार यादव (बिहार स्वाभिमान बटालियन) का शव पाया गया। शव के पास ही उनका सरकारी हथियार कार्बाइन मौजूद पाया गया। घटनास्थल के अवलोकन से प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है की हवलदार अमरजीत कुमार यादव के सरकारी कार्बाइन से किसी कारण दुर्घटनावश गोली चल गई है और अपने हथियार से ही उन्हें गोली लग गई है जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें