फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश की चुनौती के बाद एक्शन में आया केंद्र, जानें क्या है लालू पर हुई रेड की कहानी?

Wed, 17 May 2017 07:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के दिल्ली स्थित 22 ठिकानों पर मंगलवार को आयकर विभाग की छापेमारी के बाद बिहार में सियासी भूचाल आ गया है। बेनामी संपत्ति का आरोप झेल रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने केंद्र की इस कार्रवाई के बीच तीन ऐसे ट्वीट कर दिए जिसने बिहार के सियासी गलियारे को हिला कर रख दिया।
विज्ञापन


लालू यादव ने लिखा कि भाजपा को नया अलायंस पार्टनर मुबारक हो। लालू झुकने और डरने वाला नहीं है। जब तक आखिरी सांस है फासीवाद के खिलाफ   लड़ता रहूंगा।

इसके बाद हर जुबान पर एक ही सवाल कि लालू प्रसाद का संकेत किधर है। क्योंकि भाजपा पिछले एक महीने से लगातार हमलावर थी और सोमवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे मामले से खुद को अलग करते हुए कहा था कि अगर आरोप में दम है तो केंद्र जांच कराए। 

इतना ही नहीं नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्षमता को भी उल्लेखित किया था। नीतीश के इस बयान के अगले दिन यानी मंगलवार को आयकर की टीम ने एक साथ लालू के कई ठिकानों पर दबिश दे दी। 
विज्ञापन
Trending Videos

लालू ने इशारों में डाली गठबंधन में गांठ, भाजपा ने नीतीश को कहा थैंक्स

- फोटो : Self
ऐसे में जानकारों का कहना है कि गठबंधन में गांठ डालते हुए कल नीतीश ने भाजपा को जांच का तरीका सुझा दिया, तो आज लालू ने एक भ्रमित ट्वीट करके नीतीश को जता दिया कि हम इतने भी लाचार नहीं हैं। 

वैसे लालू के पहले ट्वीट से जब सियासी तूफान बढ़ने लगा, तो उन्होंने बिना देर किए हालात को स्पष्ट करने को चौथा ट्वीट किया। उन्होंने लिखा ज्यादा लार मत टपकाओ। गठबंधन अटूट है। अभी तो समान विचारधारा के और दलों को साथ जोड़ना है। 

मैं भाजपा के सरकारी तंत्र और सरकारी सहयोगियों से नहीं डरता। लालू की आवाज दबाएंगे तो देशभर में करोड़ों लालू खड़े हो जाएंगे। मैं गीदड़ भभकी से डरने वाला नहीं हूं। लालू प्रसाद ने पत्रकारों पर भी वार किया और कहा कि अरे पढ़े-लिखे अनपढ़ों, ये तो बताओ कौन से 22 ठिकानों पर छापेमारी हुई। 

भाजपा समर्थित मीडिया और उसके सहयोगी घटकों से लालू नहीं डरता। इस पूरे मामले पर कांग्रेस और जदयू की प्रतिक्रिया बहुत ही संतुलित आ रही है। जदयू के प्रमुख प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि यह इनकम टैक्स का मामला है और इस बारे में उन्हें कुछ भी नहीं कहना है। 
विज्ञापन

पहले ट्वीट कर अड़े लालू फिर पीछे हटे

- फोटो : SELF
उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार पर छापा नहीं पड़ा है। महागठबंधन की सरकार अटूट है। इधर, कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि आयकर विभाग का छापा एक कार्रवाई है, देखना होगा कि इससे क्या निकलता है। अभी कुछ कहना सही नहीं होगा।

इधर, लालू पर हुई कार्रवाई को नीतीश की हरी झंडी का इंतजार बताते हुए राजग ने कहा है कि नीतीश के कहने पर केंद्र ने कार्रवाई की है, अब नीतीश राजद के प्रति अपनी राय साफ करें। 

भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा है कि पिछले एक माह से मैं यह मसला उठ रहा था, लेकिन कल जब नीतीश जी ने केंद्र से जांच कराने की मांग की तो कार्रवाई हुई है। इसके लिए नीतीश कुमार को थैंक्स। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार अपने हाथ से लालू परिवार पर कोई कार्रवाई करने से बच रहे हैं। 

प्लाटों की खरीददारी और पटना में बन रहे एक मॉल की मिट्टी को नाजायज तौर पर बेचने समेत कई साक्ष्यों पर बिहार सरकार को कार्रवाई करनी है, लेकिन नीतीश ऐसा नहीं करेंगे। मोदी ने कहा कि नीतीश को तय करना है कि वो सरकार में लालू के साथ बने रहेंगे या जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें