फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: भाजपा ज्वॉइन करेंगे आरसीपी सिंह, बोले- नीतीश सात जन्मों में भी पीएम नहीं बन पाएंगे

Thu, 18 Aug 2022 08:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जदयू के पूर्व नेता आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने नीतीश कुमार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
आरसीपी सिंह (फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में नई सरकार बनने के बाद आज जदयू के पूर्व नेता आरसीपी सिंह मीडिया से मुखातिब हुए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सात जन्मों में भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। नीतीश कुमार बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं। आरसीपी सिंह ने मंत्री बनने के आरोपों का भी जवाब दिया। आरसीपी सिंह ने कहा कि मैं नीतीश कुमार के आदेश के बाद ही मंत्री बना। अगर नीतीश जी यह कह रहे हैं कि मैं उनसे बिना पूछे मंत्री बन गया तो वे बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं। नीतीश कुमार लोगों से बताएं कि वे कितनी बार पाला बदलेंगे। बता दें कि भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने दावा किया था कि आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर उनकी मंजूरी नहीं थी। 

विज्ञापन


मैं बिल्कुल भाजपा ज्वॉइन करूंगा: आरसीपी सिंह
पूर्व जदयू नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि वे बिल्कुल भाजपा ज्वॉइन करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को धोखा दिया है। उन्हें जवाब देना होगा। नीतीश कुमार कुर्सी के लिए किसी से भी हाथ मिला सकते हैं।

नीतीश ने बीमा भारती को फटकारा
बीमा भारती की नाराजगी पर जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने बीमा भारती को भी 2014 और 2019 में मौका दिया था और इस बार दिया। यह संभव नहीं है कि पार्टी में जितने लोग हैं वो सभी मंत्री बनें। मुझे आश्चर्य हुआ है कि इस तरह से कौन बोलता है? लेशी सिंह को जो कुछ भी दिया गया है वो बिल्कुल ठीक है। अगर पार्टी से कोई इस तरह का बयान देता है तो पहले समझाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी लेकिन अगर किसी को इधर-उधर का मन है तो वो अपना सोचें। बीमा भारती को जरूर कोई उकसा रहा है इसलिए ऐसा बयान दे रही है।
विज्ञापन


भाजपा वाले को कोई काम नहीं बचा: तेजस्वी
वहीं बिहार में 'जंगल राज' शुरू करने के भाजपा के आरोप पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के पास हमें बदनाम करने के अलावा और कोई काम नहीं है। जिस दिन से हमने राज्य के लोगों को 10 लाख नौकरियां देने की घोषणा की है, वे असहज हो गए हैं। वहीं तेजस्वी ने कार्तिकेय सिंह के ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा बेबुनियाद आरोप लगा रही है। कार्तिकेय सिंह बिल्कुल निर्दोष हैं।

ललन सिंह ने आरसीपी सिंह को बताया बीजेपी का एजेंट
जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने गुरुवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह को भाजपा का एजेंट बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख के पद से इसलिए उन्हें हटा दिया गया था। ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के तीसरी बार राज्यसभा में आरसीपी नहीं भेजने के फैसले के पीछे यही कारण है। 
ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह ने आज भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। वह पहले से ही भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। जो कोई भी जद (यू) के अस्तित्व को खत्म करने की बात करेगा वह अपना अस्तित्व खो देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें