फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अगले 48 घंटे में बिहार में नई सरकार बनाने की हलचल! जेडीयू ने बुलाई एमपी-एमएलए की बैठक, RJD भी सक्रिय

Mon, 08 Aug 2022 08:27 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार की सियासत में एक बार फिर से बड़े उलटफेर की संभावना जताई जा रही है। जेडीयू के पूर्व  राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद से ही सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। 
विज्ञापन
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद से बिहार की सियासत गरमा गई है। जेडीयू बिना नाम लिए भाजपा पर हमलावर हो गई है। वहीं इस सियासी बवाल को देखते हुए अब संभावना यह भी जताई जा रही है कि राज्य में कभी भी बड़ा राजनीतिक उलटफेर हो सकता है। 11 अगस्त तक नई सरकार बनाने की भी हलचल है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात की है। इस बातचीत के बाद जेडीयू ने अब मंगलवार को अपने सभी सांसदों और विधायकों की बैठक बुला ली है। इस बीच राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सक्रिय हो गए हैं और अपने विधायकों की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


नीतीश कुमार क्यों हैं नाराज?
जानकारी के अनुसार सरकार चलाने में फ्री हैंड नहीं मिलने के अलावा नीतीश चिराग प्रकरण के बाद आरसीपी प्रकरण से भाजपा से खफा हैं। बीते कुछ महीने में नीतीश ने कई अहम बैठकों से दूरी बनाई है। कुछ महीने पूर्व नीतीश पीएम की कोरोना पर बुलाई गई बैठक से दूर रहे। हाल में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में दिए गए भोज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह से भी दूरी बनाई। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक से दूरी बनाने के बाद अब नीति आयोग की बैठक से भी दूर रहे।

सीएम नीतीश के खिलाफ षड्यंत्र हुआ है: जदयू
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, भविष्य में जब मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा तो जदयू उसमें शामिल नहीं होगा। यह सीएम नीतीश का फैसला है। इतना ही नहीं ललन ने साफ कर दिया कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दोनों दलों का गठबंधन अभी तय नहीं है। सिंह ने इशारों में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, नीतीश के खिलाफ षड्यंत्र हुआ। उनका कद छोटा करने की साजिश रची गई। 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग मॉडल बनाकर उनके खिलाफ षड्यंत्र हुआ और अब आरसीपी को मॉडल बनाया जा रहा था। समय आने पर यह भी स्पष्ट कर दिया जाएगा कि पार्टी के अंदर कौन सी साजिश चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें