फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोसपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कुशवाहा बोले- आखिर कितनी लाशों के बाद होश में आएगा शासन?

Tue, 14 Aug 2018 05:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के वैशाली जिले में सोमवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता मनीष साहनी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने जन्दाहा इलाके में स्थित उनके दफ्तर में घुसकर गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। हमलावर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


इस घटना के बाद साहनी के समर्थकों ने जन्दाहा पुलिस थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान समर्थकों ने पुलिस थाने पर पत्थरबाजी भी की, जिसके बाद मामले को बिगड़ता देख पुलिस ने हवाई फायरिंग कर प्रदर्शनकारियों को दूर किया। इस घटना में करीब 10 लोगों के घायल होने की खबर है। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं, केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि आखिर कितनी लाशों के बाद होश में आएगा शासन? 
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'रालोसपा के अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष साहनी की हत्या कोई आम घटना नहीं है। गोली चलने की आवाज थाने के अन्दर तक पहुंची होगी। प्रखंड कार्यालय और जन्दाहा थाना के बीच आधी सांस में पहुंचा जा सकता है। फिर भी अपराधी फरार ! आखिर क्या है यह? 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा 'क्या यही दिन देखने के लिए समता पार्टी के दौर में आपके (नीतीश कुमार) नेतृत्व में मेरे जैसे हजारों नौजवानों ने अपनी जवानी के 12 वर्ष कुर्बान किए थे? आखिर हम क्या जबाब दें मनीष की बिलखती मां और जवान विधवा को?' 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें