फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को उठा ले गए गुंडे, कर डाली वहशियाना हरकत

Wed, 28 Aug 2013 03:14 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में 17 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रायपुर गांव की 17 वर्षीय बच्ची जब कल रात शौच के लिए जा रही थी तभी गांव के मुखिया आशा चौधरी के पुत्र रिषिकेश कुमार और उसके सहयोगी विजय भगत ने बच्ची को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और उसे रायपुर बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में ले गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों युवकों ने रात भर लड़की के साथ दुष्कर्म किया और सुबह उसे वे उसके घर के पास छोड़ कर फरार हो गेए।

सूत्रों ने बताया कि घर पहुंचने पर पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद संबंधित थाना में दोनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


इस बीच घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने गांव के निकट सड़क मार्ग को जाम करने के बाद रायपुर बाजार को बंद करा दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें