फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: कैमूर, गया, बांका समेत कई जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए आठ अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम?

Mon, 06 Apr 2026 08:41 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather Alert: खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि किसी भी हाल में बारिश के दौरान बाहर नहीं निकलें। अगर आप खुले में हैं तो जल्दी किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पर और बिजली के खंभों से दूर रहें किसान अपने खेतों में नहीं जाएं और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बदलने वाला है मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। पटना समेत कई जिलों में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। रविवार से चल रही हवा ने तापमान में गिरावट लाई है मौसम विभाग ने आठ अप्रैल तक बिहार के कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज यानि सोमवार को मौसम विज्ञान केंद्र ने कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर और बक्सर जिले में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश मेघ गर्जन और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है इसीलिए सावधानी जरूर बरतें। 

 

मौसम विभाग ने आज औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बांका और भागलपुर तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने 6 से 7 अप्रैल के बीच तिरहुत, पटना, मगध, सारण, मुंगेर, दरभंगा, कोसी, पूर्णिया प्रमंडल के जिलों में एक से दो स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। 

 

जानिए पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

बिहार में मौसम का मिजाज आंशिक रूप से बदला हुआ नजर आया। बीते 24 घंटों के दौरान पटना, गया और नवादा जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान कुछ जिलों में तेज हवाओं ने भी असर दिखाया।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: एनआईए की टीम कहां कर रही है छापेमारी?

विज्ञापन

कहां का तापमान कितना रहा और आगे कितना रहेगा?

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस से 38.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस शेखपुरा में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस से 26.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें सबसे कम तापमान सहरसा के अगवानपुर में 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में बिहार के अनेक भागों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान 2 से 4 डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वही अगले दो से तीन दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

 

कहां कितनी बारिश हुई?

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पटना और सीवान जिलों में अधिकतम 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलीं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वर्षा के आंकड़ों में बांके बाजार में 2.0 मिमी, फतुहा में 1.8 मिमी, नवादा में 0.6 मिमी और दनियावां में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज भी पटना समेत कई इलाकों सुबह से ही तेज हवा चल रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें