फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: तीसरी रेल लाइन के काम से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों गाड़ियों का रूट बदला; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Tue, 23 Jun 2026 07:52 AM IST
हिमांशु सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड पर तीसरी लाइन के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य शुरू होने से 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि 16 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। बरवाडीह स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव भी अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। धनबाद मंडल के छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन को चालू करने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 23 जून से कई दिनों तक विभिन्न ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे ने कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने के साथ-साथ अनेक ट्रेनों का मार्ग भी अस्थायी रूप से बदल दिया है।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परियोजना पूरी होने के बाद इस रेलखंड की क्षमता बढ़ेगी और ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम होगा। हालांकि निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

14 ट्रेनें रहेंगी रद्द

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन, बरवाडीह-चुनार, गोमो-बरवाडीह, वाराणसी-बरकाकाना मेमू सहित कुल 14 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद्द किया गया है।

  1. गाड़ी सं. 53357 बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर - 22 से  27 जून
  2. गाड़ी सं. 53611 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर - 23 जून से लेकर  28 जून
  3. गाड़ी सं. 53351 बरवाडीह-चुनार पैसेंजर   -  23 जून से लेकर  28 जून
  4. गाड़ी सं. 53347 गोमो-बरवाडीह पैसेंजर    -  22 से 27 जून
  5. गाड़ी सं. 53349 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर - 23 जून से लेकर  29 जून
  6. गाड़ी सं. 63557 बरकाकाना-वाराणसी मेमू पैसेंजर - 23 जून से लेकर  27 जून तक
  7. गाड़ी सं. 53358 डेहरी ऑन सोन-बरकाकाना पैसेंजर - 23 जून से लेकर 28 जून
  8. गाड़ी सं. 53352 चुनार-बरवाडीह पैसेंजर - 23 जून से 28 जून तक
  9. गाड़ी सं. 53348 बरवाडीह-गोमो पैसेंजर  - 23 जून से 1 जुलाई तक
  10. गाड़ी सं. 53350 डेहरी ऑन सोन-बरवाडीह पैसेंजर - 23 से 30 जून तक
  11. गाड़ी सं. 63358 वाराणसी-बरकाकाना मेमू पैसेंजर - 23 से  27 जून
  12. गाड़ी सं. 53612 डेहरी ऑन सोन-बरवाडीह पैसेंजर - 22 से 27 जून
  13. गाड़ी सं. 18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस - 23 से लेकर 27 जून
  14. गाड़ी सं. 18636 सासाराम-रांची एक्सप्रेस - 23 जून से लेकर 28 जून

विज्ञापन

16 ट्रेनों का बदला गया मार्ग

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16 महत्वपूर्ण ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। इनमें विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस, धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस, झारखंड एक्सप्रेस, रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस, टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस और शक्तिपुंज एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

  1. 24 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 18523 विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस का परिचालन मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-सोन नगर के रास्ते किया जाएगा । 
  2. 24 और 27 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस  का परिचालन गया-सोन नगर-गढ़वा रोड लिंक केबिन के रास्ते किया जाएगा ।
  3. 23 और 25 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 12873 हटिया-आनंद विहार झारखंड एक्सप्रेस का परिचालन मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-डीडीयू-चुनार के रास्ते किया जाएगा । 
  4. 23 और 26 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 12877 रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस का परिचालन मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-सोन नगर के रास्ते किया जाएगा ।  
  5. 24 और 26 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 18101 टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का परिचालन मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-डेहरी ऑन सोन-डीडीयूू -चुनार के रास्ते किया जाएगा ।
  6. 23, 25 और 27 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का परिचालन मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-डेहरी ऑन सोन-डीडीयू -चुनार के रास्ते किया जाएगा ।
  7. 23 से 27 जून तक खुलने वाली गाड़ी सं.11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस का परिचालन धनबाद-गया-सोन नगर-गढ़वा रोड लिंक केबिन-गढ़वा के रास्ते किया जाएगा । 
  8. 23,25 और 26 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस का परिचालन मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-सोन नगर के रास्ते किया जाएगा । 
  9. 23 और 24 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 18102 जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन चुनार-डीडीयू-डेहरी ऑन सोन-गया-गोमो-बोकारो-मूरी के रास्ते किया जाएगा ।    
  10. 23 और 25 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस का परिचालन चुनार-डीडीयू-डेहरी ऑन सोन-गया-गोमो-राजाबेड़ा- बोकारो-मूरी के रास्ते किया जाएगा । 
  11. 23 और 25 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 12878 नई दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस का परिचालन सोन नगर-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी के रास्ते किया जाएगा ।    
  12. 23,24 और 26 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 12874 आनंद विहार-हटिया झारखंड एक्सप्रेस का परिचालन चुनार-डीडीयू-सोन नगर-गया-गोमो-राजाबेड़ा -बोकारो-मूरी के रास्ते किया जाएगा ।
  13. 25 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 18524 बनारस-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस का परिचालन सोन नगर-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी के रास्ते किया जाएगा 
  14. 25 और 26 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस का परिचालन गढ़वा रोड लिंक केबिन-सोन नगर-गया के रास्ते किया जाएगा ।
  15. 23 से 26 जून तक खुलने वाली गाड़ी सं. 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस का परिचालन गढ़वा-गढ़वा रोड लिंक केबिन-सोन नगर-गया-धनबाद के रास्ते किया जाएगा । 
  16. 23,24,26 और 27 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस का परिचालन सोन नगर-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी के रास्ते किया जाएगा ।


ये ट्रेनें निर्धारित मार्ग के बजाय मूरी, बोकारो, गोमो, गया, सोन नगर, डेहरी ऑन सोन, डीडीयू और चुनार सहित विभिन्न वैकल्पिक मार्गों से संचालित की जाएंगी।

बरवाडीह स्टेशन पर नहीं होगा कुछ ट्रेनों का ठहराव
रेलवे ने बताया कि 23 जून से 27 जून 2026 तक बरवाडीह स्टेशन पर चल रहे तकनीकी कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का निर्धारित ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा।

  1. 25 और 27 जून को रांची से खुलने वाली गाड़ी सं. 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस
  2. 24 और 26 जून को रांची से खुलने वाली गाड़ी स. 18631 रांची-चोपन एक्सप्रेस
  3. 23 और 27 जून तक बरकाकाना से खुलने वाली गाड़ी सं. 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस 
  4. 26 जून को संतरागाछी से खुलने वाली गाड़ी सं. 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस 
  5. 26 जून को पुरुलिया से खुलने वाली गाड़ी सं. 14021 पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 

इन ट्रेनों में बरवाडीह स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्री अपनी यात्रा के लिए निकटवर्ती स्टेशन डालटनगंज अथवा मंगरा स्टेशन का उपयोग बोर्डिंग तथा डिबोर्डिंग हेतु कर सकते हैं ।

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह
रेलवे ने बरवाडीह स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे इस अवधि में बोर्डिंग और डिबोर्डिंग के लिए निकटवर्ती डालटनगंज या मंगरा स्टेशन का उपयोग करें। साथ ही यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे का कहना है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर रेल परिचालन और बढ़ी हुई क्षमता सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें