फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागलपुर की एडीएम 20 करोड़ की संपत्ति की मालकिन

Sat, 13 Jul 2013 06:43 PM IST
पटना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के भागलपुर की अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) जयश्री ठाकुर 20 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
विज्ञापन


प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध विंग ने एडीएम के परिसरों पर छापा मारकर 20 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का पता लगाया है।

पुलिस के अनुसार, एडीएम ठाकुर के बैंक खाते में 16 करोड़ रुपये जमा हैं और शेष राशि बहुमूल्य जेवरात हैं। इसके अलावा उनके पास 50 लाख रुपये की कीमत के बहुमूल्य सोने और चांदी की ज्वैलरी भी है।

जयश्री ठाकुर प्रदेश की पहली महिला अधिकारी हैं, जिनके खिलाफ आर्थिक अपराध विंग ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, ठाकुर ने प्रदेश के कई जगहों पर अपने रिश्तेदारों के नाम पर 17 प्लॉट भी खरीदे हैं, जिनकी कीमत 1.66 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें