फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कांग्रेस विधायक ने सीएम नीतीश को क्यों कही ऐसी बात; बोलीं- मैं भी तो एक महिला हूं

Tue, 25 Jul 2023 04:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Cabinet Expension : मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख आए बगैर ही कांग्रेस की एक महिला विधायक गुस्से में हैं। विधायक का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के अधिकार की बात करते हैं तो मुझे मेरा अधिकार क्यों नहीं दे रहे हैं?
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक नीतू सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में महागठबंधन की सरकार में कांग्रेस के मंत्री बनने पर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के दो नये मंत्री बनने की अटकलें अब तक बनी हुई हैं। नये चेहरों को लेकर संशय अब तक बनी हुई है। उन नए नामों में तीन नाम काफी जोरशोर में हैं। उसमें महाराजगंज के विधायक विजय शंकर दुबे, औरंगाबाद के विधायक आनंद शंकर और मुजफ्फरपुर से पार्टी के टिकट पर जीतने वाले विजेंद्र चौधरी का नाम है। हलांकि इस दौड़ में कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता अजीत शर्मा का नाम भी लिया जा रहा है। इस बीच एक महिला विधायक भी अपने नाम की मुहर लगा रही हैं।

विज्ञापन


महिला मंत्री क्यों नहीं 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का कहना है कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा और कांग्रेस के दो और लोगों को मंत्री बनाया जाएगा। विजय शंकर दुबे, आनंद शंकर और विजेंद्र चौधरी के अलावे हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह सिंह भी अब मंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक रही हैं। उनका कहना है कि महिला होने के नाते उन्हें भी मंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं आधी आबादी का प्रतिनिधितत्व करती हूं इसलिए हमें मंत्री पद जरुर मिलना चाहिए। उनका कहना है कि बिहार में कांग्रेस के 19 एमएलए हैं, जिनमें सिर्फ दो महिलाएं हैं। कांग्रेस कोटे से अभी सिर्फ दो मंत्री है और दोनों ही पुरुष हैं, इसलिए महिला होने के नाते हम दो महिलाओं में से किसी एक को भी मंत्री जरुर बनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एक ओर नीतीश कुमार महिलाओं के हक़ और अधिकार की बातें करते हैं वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन में महिलाओं की भागीदारी बहुत ही कम है। इसलिए मुख्यमंत्री जी को यह बात समझनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें