रमजान के पाक महीने के आखिरी रोजे चल रहे हैं। इसी को लेकर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल युनाइटेड (जदयू) ने इफ्तार पार्टी रखी। राबड़ी देवी ने अपने आवास पर इफ्तार पार्टी दी जिसमें बेटे तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे।
जदयू की इफ्तार पार्टी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी भी शामिल हुए। वहीं केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान और जमुई से सांसद चिराग पासवान भी मौजूद रहे।