फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PUSU Election: पहली बार लड़की बनी पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष, ABVP की मैथिली इतने वोटों से जीतीं

Sun, 30 Mar 2025 07:49 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की मैथिली मृणालिनी ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए 107 साल के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। पांच पदों में से तीन पदों पर महिला उम्मीदवार ने कब्जा किया है। 
विज्ञापन
मैथिली मृणालिनी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की मैथिली मृणालिनी ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए 107 साल के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। सेंट्रल पैनल के 5 में से 3 पदों पर महिला उम्मीदवार ने कब्जा किया है। पहले स्थान पर रही मैथिली को 3524 वोट प्राप्त हुए, दूसरे स्थान पर रहे एनएसयूआई उम्मीदवार मनोरंजन राजा  को 2921 वोट मिले, जबकि तीसरे स्थान पर छात्र राजद उम्मीदवार प्रियंका कुमारी को 1047 वोट मिले। मैथिली ने एनएसयूआई उम्मीदवार मनोरंजन राजा को 603 वोट से हराया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar Board : बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम आ गया; अभी जानिए, परीक्षा के बाद क्या करने पर चुने गए इंटर टॉपर

महिलाओं का रहा दबदबा 
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025 में इस बार अभूतपूर्व परिणाम देखने को मिले. मैथिली मृणालिनी (ABVP) ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, जबकि एनएसयूआई उम्मीदवार सौम्य श्रीवास्तव ने कोषाध्यक्ष पद पर सफलता प्राप्त की। जनरल सेक्रेटरी पद पर निर्दलीय उम्मीदवार सलोनी राज और संयुक्त सचिव के पद पर एनएसयूआई समर्थित उम्मीदवार रोहित सिंह ने जीत हासिल की है। 2025 के इस चुनाव में पहली बार अध्यक्ष समेत पांच पदों में से चार पदों पर छात्राओं ने जीत हासिल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैथिली मृणालिनी और सौम्य श्रीवास्तव।    - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समर्थित अध्यक्ष पद उम्मीदवार मैथिली मृणालिनी 3524 वोट लाकर 596 मतों से चुनाव जीती। उपाध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार धीरज कुमार 1789 वोट लाकर 220 मतों से चुनाव जीते। एनएसयूआई समर्थित कोषाध्यक्ष पद उम्मीदवार सौम्य श्रीवास्तव 2707मत लाकर 901 मतों से चुनाव जीती। जनरल सेक्रेटरी पद की निर्दलीय उम्मीदवार से सलोनी राज 4274 मत लाकर 2375 मतों से चुनाव जीती। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर एनएसयूआई समर्थित रोहन कुमार को 2273 मत मिले और वह 182 वोट से चुनाव जीते। उन्होंने जनसुराज समर्थित अनु कुमारी को हराया है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें