फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में व्यापारी को अपराधियों ने मारी गोली, हत्या

Sun, 24 Feb 2019 01:14 PM IST
अजय सिंह भाषा, पटना
विज्ञापन
पटना में अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मारी
विज्ञापन

पटना शहर में शनिवार शाम कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक मिठाई व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मल्लिक ने बताया कि मृतक की पहचान पुरुषोत्तम कुमार (50) के रूप में की गई है जो कि पटना शहर के न्यू डाकबंगला रोड पर स्थित पाल केक की दुकान के मालिक हैं। इस संबंध में अब तक किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन


मल्लिक ने बताया कि यह वारदात कल शाम करीब साढ़े सात बजे फ्रेजर रोड पर सूर्या अपार्टमेंट के पास हुई जब पुरुषोत्तम अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर न्यू डाकबंगला रोड पर स्थित अपनी दुकान जा रहे थे। उन्होंने बताया प्रथम दृष्टया यह संपत्ति विवाद से जुडा मामला नहीं लगता । पुलिस सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है।

मल्लिक ने बताया कि मृतक अपने साथ नकदी नहीं ले जा रहा था, जबकि वह अपने निवास से अपनी दुकान पर जा रहा था। मृतक की पत्नी के अनुसार पुरुषोत्तम की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन


पुलिस ने वारदात स्थल से एक कारतूस, एक खाली कारतूस और मृतक की बाइक बरामद की है। मल्लिक ने कहा कि पुलिस तकनीकी सबूतों पर काम कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें