फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पूर्णिया में महिला की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने देर रात की फायरिंग; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 04 Oct 2025 05:53 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News: घटना के संबंध मृतका की बेटी पार्वती कुमारी ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बरामदे पर सोई हुई थी। रात के सन्नाटे में अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उसे आंगन से किसी के भागने की आवाज आई। उसने देखा कि उसकी मां खून से लथपथ पड़ी थीं।
विज्ञापन
मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर के बरामदे में सो रही 45 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में घटना के पीछे जमीनी विवाद को मुख्य कारण बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।

विज्ञापन


घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के धरहर जमुनिया वार्ड संख्या 14 की है। मृतका की पहचान गोरी देवी (45 वर्ष), पति स्वर्गीय दुल्ला मरांडी के रूप में हुई है। घटना लगभग रात दो बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध मृतका की बेटी पार्वती कुमारी ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बरामदे पर सोई हुई थी।

रात के सन्नाटे में अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उसे आंगन से किसी के भागने की आवाज आई। उसने देखा कि उसकी मां खून से लथपथ पड़ी थीं। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने इस हत्या के पीछे जमीनी विवाद होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पढ़ें: वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में भारी बारिश के बाद पानी भरा, खेल मैदान पानी में तब्दील; मुसीबत
विज्ञापन


पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी
सूचना मिलते ही धमदाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया भेज दिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मृतका की पुत्री पार्वती कुमारी ने धमदाहा थाने में लिखित आवेदन देते हुए गांव के ही शिवलाल मुर्मू को नामजद अभियुक्त बनाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें