फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमीन के कागज के नाम पर 50 हजार की डील, रिश्वत लेने का अनोखा तरीका पड़ा भारी, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2026 05:13 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar: पूर्णिया में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी लाल बाबू रजक और उनकी सहयोगी रूबी कुंडी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पीड़िता ललिता देवी की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई में रिश्वत मांगने की पुष्टि के बाद जाल बिछाकर दोनों को पकड़ा गया। 
विज्ञापन
जस्व कर्मचारी लाल बाबू रजक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना ने शुक्रवार को पूर्णिया में एक बड़ी सफलता हासिल की है। निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी लाल बाबू रजक और उनकी महिला सहयोगी रूबी कुंडी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पूर्णिया पूर्व अंचल अभिलेख भवन में की गई, जिससे पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला गुलाबबाग वार्ड संख्या 35 की निवासी ललिता देवी से जुड़ा है।

विज्ञापन


काम करने के बदले 50 हजार की डिमांड
जानकारी के अनुसार, ललिता देवी की साढ़े तीन कट्ठा जमीन का केवला (निबंधन) रुका हुआ था। इस भूमि का रोक प्रतिवेदन जारी कराने के लिए वह राजस्व कर्मचारी लाल बाबू रजक के पास पहुंची थीं। आरोप है कि कर्मचारी लाल बाबू रजक ने इस सरकारी काम को करने के बदले पीड़िता से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। पैसे न देने पर काम अटकाया जा रहा था, जिससे तंग आकर ललिता देवी ने इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना को दी। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई।

निगरानी टीम ने दोनों को दबोचा
निगरानी विभाग के डीएसपी अमरेंद्र प्रसाद विद्यार्थी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। योजना के अनुसार, टीम शुक्रवार को पूर्णिया पहुंची और अपना जाल बिछाया। राजस्व कर्मचारी लाल बाबू रजक ने चालाकी दिखाते हुए रिश्वत की रकम सीधे अपने हाथ में न लेकर महिला कर्मी रूबी कुंडी को देने के लिए कहा था। जैसे ही पीड़िता ललिता देवी ने रूबी कुंडी को 40 हजार रुपये की नकद राशि थमाई, पास ही सादे लिबास में तैनात निगरानी टीम ने दोनों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि कुल 50 हजार रुपये की डील हुई थी, जिसमें से 10 हजार रुपये बाद में देने की बात तय हुई थी। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ लेकर गुप्त स्थान पर चली गई, जहां उनसे लंबी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई
डीएसपी अमरेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने बताया कि गुलाबबाग वार्ड संख्या 35 की निवासी ललिता देवी द्वारा एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में बताया गया था कि राजस्व कर्मचारी लाल बाबू रजक उनके साढ़े तीन कट्ठा जमीन का रोक प्रतिवेदन जारी करने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद मामला सही पाया गया, जिसके आधार पर एक धावा दल का गठन किया गया।

ये भी पढ़ें: हेलमेट होता तो बच जाती जान! सोनवर्षा में दो हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवारों में कोहराम
विज्ञापन


कार्यालय में पसर गया सन्नाटा
इस गिरफ्तारी की खबर जैसे ही अंचल कार्यालय और राजस्व विभाग के अन्य कर्मियों को मिली, कार्यालयों में सन्नाटा पसर गया। पीड़िता ललिता देवी ने इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के कारण आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है और ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल, निगरानी की टीम आरोपियों को पटना ले जाने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें