फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कारगिल युद्ध में शहीद हुए हवलदार रतन कुमार के परिजनों को सम्मान, कारगिल ब्रिगेड ने दिया प्रशस्ति पत्र

Mon, 23 Jun 2025 06:45 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar: कारगिल ब्रिगेड की इस पहल ने एक बार फिर से भारतीय सेना की देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान को प्रदर्शित किया है। शहीद हवलदार रतन कुमार की शहादत को याद करते हुए सूबेदार अमितवा दास ने कहा कि उनकी शहादत ने देश के लिए एक मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
बच्चे को गोद में लिए ब्रिगेडियर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारगिल युद्ध में शहीद हुए हवलदार रतन कुमार के पूर्णिया स्थित घर पर सोमवार को एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कारगिल ब्रिगेड से आए फौजियों के एक दल ने शहीद के परिवार को विजय प्रतीक के रूप में मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


भारतीय सेना की चार सदस्यीय टीम, जिसमें सूबेदार अमितवा दास, टीआईएफसी राकेश ठाकुर, हवलदार रणजीत सिंह और हवलदार अजय मिश्रा शामिल थे, ने वरीयता के साथ शहीद के परिवार के साथ संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। सूबेदार अमितवा दास ने बताया कि 26 जुलाई को आयोजित होने वाले कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित घर घर शौर्य सम्मान महोत्सव के तहत शहीदों के परिजनों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह दिया जा रहा है।

कारगिल ब्रिगेड की इस पहल ने एक बार फिर से भारतीय सेना की देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान को प्रदर्शित किया है। शहीद हवलदार रतन कुमार की शहादत को याद करते हुए सूबेदार अमितवा दास ने कहा कि उनकी शहादत ने देश के लिए एक मिसाल पेश की है। शहीद के परिवार ने भारतीय सेना की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत मायने रखता है।
विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक कई दुकानों में घुसा, युवक की मौत, इलाके में अफरा-तफरी; सहायक चालक पकड़ा गया
विज्ञापन


इस अवसर पर शहीद के परिवार ने कहा कि कारगिल युद्ध में उनके बेटे की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, लेकिन भारतीय सेना का यह सम्मान उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। कारगिल ब्रिगेड की इस पहल ने शहीद के परिवार को एक नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है, और उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व महसूस कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें