फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ट्रक की टक्कर से बाइक चला रहे मिस्त्री की मौत, अपनों के सिर से उठा साया; घर लौटते वक्त हुआ ये हादसा

Wed, 18 Mar 2026 08:18 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

सड़क हादसे में माजिद आलम (40) नाम के शख्य की मौत हुई हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसबाड़ी के समीप यह हादसा घटित हुआ है। मृतक सीसाबाड़ी गांव स्थित अपने ससुराल में रहता था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि माजिद आलम (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। घटना बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसबाड़ी के समीप हुई है। मृतक की पहचान अररिया जिला निवासी के तौर पर हुई है, जो सीसाबाड़ी गांव स्थित अपने ससुराल में रहता था।
विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दो वर्षों से ससुराल में रहकर बाइक गैराज चला रहा था। शाम में वे अपनी दुकान के लिए सामान खरीदने पूर्णिया शहर आया था। देर शाम जब वे सामान लेकर बाइक से वापस लौट रहा था, तभी बायसी के बांसबाड़ी के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्थानीय लोग आवाज सुनकर मौके पर दौड़े। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बायसी पहुँचाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ये भी पढे़ं- Bihar: नकली स्नैक्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, बाजार में खपाया जा रहा था जाली माल; उत्पाद व पैकेजिंग सामग्री जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन


सदमें में परिवार
माजिद की मौत ने दो परिवारों को सदमे में डाल दिया है। परिजनों के अनुसार, माजिद ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी और पांच बच्चे (दो बेटे और तीन बेटियां) अररिया में रहते हैं। वहीं, दो साल पहले उन्होंने रौटा की एक महिला से प्रेम विवाह किया था और तब से वे ससुराल सीसाबाड़ी में ही रहकर अपना गैराज चला रहे थे। माजिद ही दोनों परिवारों की आर्थिक रीढ़ थे। उनकी मौत के बाद बच्चों के भविष्य पर अंधेरा छा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
 

 पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन- 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें