फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चलती ट्रेन में मोबाइल झपटमारी का विरोध पड़ा भारी? महिला ट्रेन से गिरी, दर्दनाक मौत; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 21 Jul 2026 11:06 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News: पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर चलती ट्रेन से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि मोबाइल झपटमारी के प्रयास के दौरान महिला असंतुलित होकर ट्रेन से गिर गई। पुलिस और जीआरपी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर चलती ट्रेन से गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। घटना पूर्णिया कोर्ट के पास हुई। परिजनों ने आशंका जताई है कि ट्रेन में मोबाइल झपटमारी के प्रयास के दौरान विरोध करने या हड़बड़ाहट में महिला ट्रेन से नीचे गिर गई और उसकी चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। मृतका की पहचान बनमनखी निवासी सुलेखा देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बनमनखी से पूर्णिया जा रही थी महिला
मृतका के बेटे पंकज कुमार ने बताया कि उनकी मां सुलेखा देवी बनमनखी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर पूर्णिया जा रही थीं। इसी दौरान वह अचानक ट्रेन से नीचे गिर गईं और ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। बनमनखी थाना और पूर्णिया पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

रेलवे ट्रैक के पास मिला मोबाइल
टनास्थल पर मौजूद रेल पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद मृतका का मोबाइल फोन उनके बेटे पंकज कुमार को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, मोबाइल रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला था।
विज्ञापन


परिजनों ने जताई झपटमारी की आशंका
मीडिया से बातचीत में पंकज कुमार ने कहा कि चलती ट्रेन से अचानक इस तरह गिरना सामान्य घटना नहीं लगती। उन्होंने आशंका जताई कि किसी उचक्के या बदमाश ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया होगा, जिससे उनकी मां असंतुलित होकर ट्रेन से नीचे गिर गईं। फिलहाल इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: अंतिम सक्षमता परीक्षा का परिणाम आया; पास नहीं कर सके निकाय शिक्षकों का क्या होगा अब?
विज्ञापन


जांच शुरू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
पुलिस और जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों ने रेल परिसरों और चलती ट्रेनों में यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रेल प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें