फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पूर्णिया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई थी महिला की हत्या, बुर्जुग प्रेमी गिरफ्तार; जानें मामला

Sat, 11 Jan 2025 07:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar Crime: पूर्णिया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी थी। फिलहाल ने कार्रवाई करते हुए हैवान प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बायसी थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया पुलिस ने महिला की निर्मम हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार हैवान प्रेमी ने तीन लोगों के साथ मिलकर पहले महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, उसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए महिला की निर्मम हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने हैवान प्रेमी को गिरफ्तार किया है। घटना बायसी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आजाद अली नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस कार्यालय में एसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि गिरफ्तार आजाद अली मृतका के साथ प्रेम संबंध में था और उसने अपने तीन सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने बताया कि घटना के दिन इसने अपने अन्य 3 सहयोगियों के साथ मिलकर सबसे पहले बारी-बारी से पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया और तत्पश्चात उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बालू में गाड़ दिया। इधर, अमौर थाना क्षेत्र के हरिपुर वार्ड नंबर 5 निवासी के आवेदन पर 22 नवंबर को बायसी थाना कांड संख्या 362/24 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मानवीय व तकनीकी विश्लेषण के क्रम में एकत्रित तथ्यों/सबूतों के आधार पर ताराबाड़ी, वार्ड नंबर-5 निवासी आजाद अली (55 वर्ष) को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जिसने पीड़िता की हत्या करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आजाद अली को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें