फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news : कोरोना में बंद हो गई कोचिंग, घर से की शुरुआत; अब आग में जलकर सबकुछ हुआ राख

Wed, 30 Apr 2025 10:14 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar : अचानक लोगों की चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते चारों तरफ पहले धुआं और फिर आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोग भी उधर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में अग्निशमन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
आग बुझाने का प्रयास करते अग्निशमन विभाग की टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में चर्चित फिजिक्स शिक्षक के घर अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरे शरदा नगर में अफरातफरी मच गई, क्योंकि आग ने भयंकर रूप ले लिया था। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ऊंची-ऊंची लपटों को आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के कारण घर के कोचिंग में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना सहायक खजांची हाट थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पीछे शरदा नगर स्थित फिजिक्स शिक्षक संजय भगत उर्फ मुन्ना सर के घर में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


पीड़ित शिक्षक संजय भगत उर्फ मुन्ना सर ने बताया कि कोरोना काल से पहले वह दूसरे जगहों पर फिजिक्स का कोचिंग चलाते थे। कोरोना काल में उन्होंने घर पर ही फिजिक्स विषय का आॅनलाइन क्लास चलाने के लिए कोचिंग खोला था। कोरोना के बाद कोचिंग को अपने स्थायी स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन घर पर अभी भी कंपटीशन की कक्षाएं चल रही थीं। उन्होंने बताया कि घटना के समय घर में सभी लोग मौजूद थे, और इसी दौरान बंद कोचिंग से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर में फैल गई। आग की धुआं देखकर स्थानीय लोग भी अपने अपने घर से पानी लाकर आग को फैलने से रोकने का अनवरत प्रयास किया।

अग्निशमन विभाग की टीम ने बताया सूचना के 10 मिनट के अंदर ही करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिन्होंने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक दृष्टि से देखने में लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। जिसके कारण कोचिंग में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

आग बुझाने का प्रयास करते अग्निशमन विभाग की टीम

 

आग बुझाने का प्रयास करते अग्निशमन विभाग की टीम

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें