फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rabies Panic in Bihar: कुत्ता काटी गाय का दूध पीने से 100 लोग बीमार, 15 से अधिक परिवार के लोग दहशत में

Thu, 17 Apr 2025 06:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Rabies Panic News: रेबीज नामक बीमारी को लेकर करीब 20 परिवार के लोग दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि एक गाय को कुत्ते ने काट लिया था, जिसका दूध करीब 100 लोगों ने पिया और सभी बीमार पड़ गए।
विज्ञापन
टीका लगवाते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले में ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली में एक गाय के मरने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। इमदाद नगर पौआखाली चौक और पांचगाछी गांव के करीब 20 परिवारों के 100 से अधिक लोग उसी गांव के एक गरीब परिवार से दूध लेते थे। गाय की रहस्यमय मौत के बाद लोगों को शक हुआ कि उसे कुत्ते ने काटा था। इससे रेबीज का डर सताने लगा। परेशान गांव के लोग सदर अस्पताल किशनगंज पहुंचे, लेकिन वहां से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन




वहीं, नगर पंचायत पौआखाली के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अबुजर गफ्फारी ने जिला पदाधिकारी विशाल राज से विशेष मेडिकल टीम भेजने का अनुरोध किया। गुरुवार दोपहर को चार डॉक्टरों की टीम मौके पर गांव पहुंची। डॉक्टरों की टीम ने सभी प्रभावित लोगों की जांच की और एहतियातन टेटनस का टीका लगाया, और सभी का रेबीज का जांच किया गया, जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: श्यामपुर पंचायत के मुखिया गोलू बाबू से रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने वाला अपराधी गिरफ्तार, जानें

इस दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर जावेद आलम ने लोगों को आश्वस्त किया कि उबले हुए दूध से रेबीज नहीं फैलता है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया जा सकता है। इस दौरान उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौआखाली के प्रभारी डॉक्टर जावेद आलम के साथ फार्मासिस्ट संजीत कुमार, एएनएम सरिता कुमारी, आशा फैसिलिटेटर निरोला और सुरक्षाकर्मी गिरजानंद मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को 'इंडिया महागठबंधन' का नेतृत्व सौंपा, बैठक में छाए नीतीश-मोदी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें