फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत! मासूम छात्रा को कोल्ड ड्रिंक का झांसा देकर पिलाई पेशाब; मचा बवाल

Wed, 20 May 2026 04:05 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया के सिंधिया पंचायत स्थित स्कूल में हेडमास्टर पर सात वर्षीय छात्रा को कोल्ड ड्रिंक बताकर पेशाब पिलाने का आरोप लगा है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और बोतल को जांच के लिए जब्त किया है।

विज्ञापन
मूत्र वाला कोलड्रिंक बोतल और आरोपी शिक्षक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले के चंपानगर थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। सिंधिया पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कक्षा एक की सात वर्षीय छात्रा को कोल्ड ड्रिंक का झांसा देकर पेशाब पिलाने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग स्कूल परिसर पहुंच गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया
मामला बढ़ता देख चंपानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक नंद किशोर राय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान श्रीनगर थाना क्षेत्र के खुट्टी धुनैली गांव निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़िता की मां के लिखित बयान पर कांड संख्या-69/2026 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

रोज की तरह बच्ची पढ़ने गई थी स्कूल
एफआईआर के अनुसार, बच्ची रोज की तरह स्कूल पढ़ने गई थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई। मासूम ने कहा कि हेडमास्टर ने उसे अपने पास बुलाया और बोतल के ढक्कन में भरा तरल पदार्थ देते हुए कहा कि यह कोल्ड ड्रिंक है। बच्ची ने जैसे ही उसे मुंह में डाला, उसे एहसास हुआ कि वह पेशाब था।
विज्ञापन


बोतल से तेज दुर्गंध आने की बात आई सामने
घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची की मां अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंची। आरोप है कि जब उन्होंने प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा तो वह गाली-गलौज पर उतर आया और उन्हें स्कूल से बाहर निकालने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान बच्ची ने टेबल पर रखी उस बोतल की ओर इशारा किया, जिससे कथित तौर पर उसे पेशाब पिलाया गया था। परिजनों ने बोतल को सूंघा तो उसमें से तेज दुर्गंध आने की बात कही।

ये भी पढ़ें-  Bihar: आनंद मोहन के बयान पर भड़कीं मंत्री शीला मंडल, बोलीं- ‘नीतीश कुमार विचार हैं, बरसात के बुलबुले नहीं’
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस हिरासत में आरोपी प्रधानाध्यापक ने खुद पर लगे सभी आरोपों को गलत और मनगढ़ंत बताया है।

चंपानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल से संदिग्ध बोतल को जब्त किया गया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें