फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अपराधियों की उल्टी गिनती शुरू! 80 जांबाज बाइकर्स पुलिस टीम उतरी सड़कों पर, अब हर गली पर पैनी नजर

Tue, 14 Jul 2026 03:38 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने 80 पुलिसकर्मियों की विशेष बाइकर्स टीम बनाई है। पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद और एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने 15 बाइकर्स टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का बड़ा कदम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए पुलिस ने नई रणनीति अपनाई है। अब शहर की सड़कों से लेकर तंग गलियों तक 80 जांबाज पुलिसकर्मियों की विशेष बाइकर्स टीम 24 घंटे गश्त करेगी। इस टीम का मकसद अपराधियों में डर पैदा करना और किसी भी वारदात पर तुरंत कार्रवाई करना है।

15 बाइकर्स टीमों को दिखाई गई हरी झंडी

पूर्णिया पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद और एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने संयुक्त रूप से 15 विशेष बाइकर्स टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन टीमों में कुल 80 चयनित पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो अलग-अलग शिफ्ट में पूरे शहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आधुनिक हथियार और खास ट्रेनिंग से लैस

एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि यह टीम सामान्य गश्ती दल से अलग होगी। सभी जवानों को आधुनिक स्वचालित हथियार दिए गए हैं और उन्हें विशेष कॉम्बैट ट्रेनिंग भी दी गई है। टीम के लिए अलग ड्रेस कोड भी तय किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग उन्हें आसानी से पहचान सकें। यह टीम किसी एक जगह तैनात नहीं रहेगी, बल्कि पूरे शहर में लगातार घूमते हुए निगरानी करेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा प्रत्याशी के पास न घर, न गाड़ी; जानिए कहां तक पढ़े-लिखे हैं, संपत्ति कितनी है?

अपराधियों को सख्त चेतावनी

एसएसपी ने साफ कहा कि अगर कोई अपराधी या गिरोह बड़ी वारदात करने की कोशिश करेगा तो यह टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी और कानून के दायरे में रहकर सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अपराधियों के खिलाफ मुठभेड़ जैसी कार्रवाई करने में भी टीम पूरी तरह सक्षम है।

बैंक और बाजार रहेंगे खास निगरानी में

आईजी विवेकानंद ने कहा कि हाल के दिनों में बढ़ते अपराध को देखते हुए यह पहल शुरू की गई है। बाइकर्स टीम की सबसे ज्यादा तैनाती शहर के व्यावसायिक इलाकों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों और ज्वेलरी दुकानों के आसपास रहेगी। बाइक से गश्त करने की वजह से पुलिस तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी तेजी से पहुंच सकेगी, जिससे छीनतई, लूट और अन्य अपराधों पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें