फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पैक्स अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चेहरे में गोली लगने से गंभीर; हायर सेंटर रेफर

Tue, 10 Mar 2026 12:45 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News: पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र में पैक्स अध्यक्ष मंटू बोशाक पर नकाबपोश अपराधियों ने चलती बाइक पर फायरिंग कर दी। घटना में उनके चेहरे पर गोली लगी, जिसके बाद उन्हें दालकोला के अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
इलाजरत पैक्स अध्यक्ष
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले में बेखौफ अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में पैक्स अध्यक्ष के चेहरे पर गोली लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले पश्चिम बंगाल के दालकोला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


चलती बाइक पर की अंधाधुंध फायरिंग
घटना बायसी थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर बजरगांव के पास उस समय हुई, जब पैक्स अध्यक्ष अपने भांजे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने उनकी चलती बाइक पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सीधे पैक्स अध्यक्ष के चेहरे पर लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।

पैक्स अध्यक्ष की पहचान
घायल की पहचान बायसी थाना क्षेत्र के गांगर पंचायत अंतर्गत अमीरगंज निवासी सह पैक्स अध्यक्ष मंटू बोशाक के रूप में हुई है। घटना के समय वे अपने भांजे कार्तिक कुमार के साथ स्प्लेंडर प्लस बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


भांजे ने बताई पूरी घटना
कार्तिक कुमार ने बताया कि दोनों बायसी से अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी बायसी और बलरामपुर थाना क्षेत्र के बॉर्डर के पास अचानक नकाबपोश अपराधियों ने उनकी बाइक पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही मंटू बोशाक सड़क पर गिर पड़े और हमलावर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: ड्यूटी से घर लौटने के बाद चौकीदार की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही बायसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें