फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्णिया में मामूली घरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप, चचेरे भाई ने लोहे के सरिए से कर दिया वार; केस दर्ज

Thu, 09 Apr 2026 06:22 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया के के. नगर में घरेलू विवाद की गलतफहमी में चचेरे भाई ने विमल महलदार की लोहे के सरिए से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना में 8 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम कराने पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले के के. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वनभाग चूनापुर में रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मामूली कहासुनी के विवाद में एक व्यक्ति की उसके ही चचेरे भाई और परिवार के अन्य सदस्यों ने लोहे के सरिए से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चूनापुर वार्ड-9 निवासी 40 वर्षीय विमल महलदार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा और तनाव का माहौल है। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र पप्पू कुमार ने बताया कि घर में माता-पिता के बीच किसी छोटी बात को लेकर आपसी कहासुनी और गाली-गलौज हो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रह रही चाची नूतन महलदार को लगा कि उन्हें गाली दी जा रही है। इसी गलतफहमी के कारण दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चचेरा भाई बिरेन महलदार उग्र हो गया और उसने विमल महलदार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में बिरेन का साथ देने के लिए पवन, रंजीत, कन्हैया, हीरो महलदार, विद्या महलदार, विजय महलदार और नूतन महलदार समेत कुल 8 लोग कूद पड़े। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने लोहे के सरिए से विमल के सिर और गर्दन पर 10 से अधिक घातक वार किए। हमले के बाद विमल खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हुए, राज्यसभा में अकेले ही शपथ लेने से पहले क्या करेंगे?

चीख-पुकार सुनकर जब अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर भाग चुके थे। विमल की नाजुक हालत को देखते हुए ग्रामीणों की मदद से उन्हें आनन-फानन में पूर्णिया जीएमसीएच ले जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही के. नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने दल-बल के साथ जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें