फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मोबाइल लूट का विरोध पड़ा भारी! सैलून संचालक को बदमाशों ने मारी गोली; जांघ में लगी गोली, हालत गंभीर

Wed, 17 Jun 2026 07:18 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया में मोबाइल लूट का विरोध करना एक सैलून संचालक को भारी पड़ गया। बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। जांघ में गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
घायल से पूछताछ करती हुई पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। मधुबनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक सैलून संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि अपराधी युवक का मोबाइल छीनने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग कर दी और मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना मंगलवार देर रात डीएवी चौक स्थित सौंदर्य विहार के पास हुई। घायल की पहचान चूनापुर निवासी धनीराम ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। मुकेश इलाके में सैलून की दुकान चलाते हैं।

दुकान बंद कर घर लौट रहा था मुकेश
घायल मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात में अपनी दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहा था। डीएवी चौक से कुछ दूरी पर पहुंचते ही पहले से घात लगाए बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो अपराधियों ने उस पर गोली चला दी।
विज्ञापन


जांघ में लगी गोली, सड़क पर गिर पड़ा युवक
गोली मुकेश की बाईं जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच बदमाश मोबाइल लेकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
स्थानीय लोगों ने घायल मुकेश को तत्काल पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया। अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें-  Bungalow War : खुली चुनौती के बाद भी सरकार नहीं खाली करा पाई राबड़ी आवास, कौटिल्य नगर में गृह प्रवेश कब?

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल से पूछताछ की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


इलाके में दहशत का माहौल
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। देर रात व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें