फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: डीजे विवाद में पिकअप चालक को सरेआम मारी गोली; बांह को चीरते हुए गले में फंसी गोली, हालत नाजुक

Fri, 01 May 2026 06:24 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar: पूर्णिया में डीजे विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते अपराधियों ने पिकअप चालक गुड्डू कुमार को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली बांह को चीरते हुए गले में फंस गई, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
घायल को इलाज करते हुए डॉक्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुरानी रंजिश को लेकर बेखौफ अपराधियों ने एक पिकअप चालक को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली युवक की बांह को चीरते हुए गले में जा फंस गई है, जिससे उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। घटना हरिराही टोला के पास की है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। घायल की पहचान हरिराही निवासी विजय कुमार शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। गुड्डू पेशे से मजदूर है और टेंट व्यवसाय के काम में पिकअप चलाता है।

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह
परिजनों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब गुड्डू अपने गांव से मैजिक वाहन (पिकअप) पर टेंट का सामान लादकर बी. कोठी बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से अपाचे बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने उसे निशाना बनाया। घटना के पीछे की वजह डेढ़ महीने पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पिता विजय शर्मा ने बताया कि 28 मार्च को गांव में चेती दुर्गा पूजा मेला लगा था। मेले में गुड्डू के चाचा कन्हैया शर्मा ने रील बनाने वाली डीजे लाइट मशीन लगाई थी। गाना बजाने और रील बनाने को लेकर गांव के ही मनखुश कुमार और रंजीत कुमार मालाकार का कन्हैया शर्मा से विवाद और मारपीट हुई थी। उस समय बीच-बचाव करने पहुंचे गुड्डू को भी इन लोगों ने पीटा था। इस मामले में बी. कोठी थाने में दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया था, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उनके हौसले बुलंद थे।

ओवरटेक कर की गई फायरिंग
परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को जब गुड्डू सामान लेकर जा रहा था, तभी अपाचे बाइक पर सवार रंजीत और मनखुश ने उसे ओवरटेक किया। मनखुश ने बेहद करीब से गुड्डू पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे उसकी बांह में लगी और वहां से होते हुए गले की हड्डी में जाकर फंस गई। गोली लगते ही गुड्डू लहूलुहान होकर गाड़ी में ही गिर पड़ा।

घायल को अस्पताल भेजा गया, हालत गंभीर
पीछे से आ रहे एक टेंपू चालक ने जब यह मंजर देखा तो परिजनों को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि आरोपी दोनों भाई गांव में आतंक का पर्याय बने हुए हैं और अक्सर लोगों के साथ मारपीट और विवाद करते रहते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सहजन के पेड़ ने ली जान! लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घंटे तक हाईवे जाम

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही बी. कोठी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश और मेले में हुए विवाद को मुख्य केंद्र मानकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें