फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मकई सुखाने को लेकर खूनी संघर्ष, दबंगों ने किसान को घेरकर चाकू से गोदा; मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Wed, 20 May 2026 10:06 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया के बीकोठी थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मकई सुखाने को लेकर हुए विवाद में किसान मनोज मंडल की चाकू और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले के बीकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत जयनगरा पंचवटी गांव में मंगलवार देर रात मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। सरकारी जमीन पर मकई सुखाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि दबंगों ने एक किसान को घेरकर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है, जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सरकारी जमीन पर मकई सुखाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
मृतक की पहचान जयनगरा निवासी 42 वर्षीय मनोज मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक मनोज मंडल गांव के पास स्थित सरकारी जब्ती जमीन पर अपनी मकई की फसल सुखा रहे थे। इसी दौरान जमीन पर कब्जे और उपयोग को लेकर दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मनोज मंडल को घेर लिया और उन पर हमला बोल दिया।

चाकू और लाठी-डंडों से किया गया हमला
मृतक के भाई उमेश मंडल ने आरोप लगाया कि दबंगों ने पहले लाठी-डंडों से मनोज मंडल की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। हमलावरों ने उनके सीने पर कई बार चाकू मारा, जबकि पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। अत्यधिक खून बहने के कारण मनोज मंडल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
मनोज मंडल अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों की चीख-पुकार सुन हर किसी की आंखें नम हो गईं। पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी, जबकि बच्चे सदमे में हैं।

ये भी पढ़ें-  Bihar: उज्ज्वला योजना की आड़ में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 105 सिलेंडर जब्त; प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही बीकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने शव और घटनास्थल से कई वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं, ताकि आरोपियों के खिलाफ मजबूत कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी
बीकोठी थाना पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें