पूर्णिया जिले की सातों विधानसभा सीटों के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है। कुल 93 नामांकन में से 70 वैध पाए गए और 23 रद्द कर दिए गए। जदयू, राजद, भाजपा, कांग्रेस, जन सुराज और आम आदमी पार्टी (AAP) के किसी भी उम्मीदवार का नामांकन रद्द नहीं हुआ।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पूर्णिया जिले की सातों विधानसभा सीटों के लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी (जांच) प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुल 93 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें से 70 उम्मीदवारों के कागजात सही पाए गए, जबकि 23 नामांकन पत्र अधूरी जानकारी और दस्तावेजी त्रुटियों के कारण रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन
मुख्य राजनीतिक दल जैसे जदयू, राजद, भाजपा, कांग्रेस, जन सुराज और आम आदमी पार्टी (AAP) के किसी भी उम्मीदवार का नामांकन रद्द नहीं हुआ, जिससे उनकी स्थिति सुरक्षित बनी हुई है। अब नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस बार पूर्णिया की सभी सातों सीटों पर मुकाबला बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धी होगा, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार भी महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में उभर रहे हैं।
जानें हर सीट का हाल
धमदाहा सीट पर जेडीयू और राजद मुकाबला: धमदाहा सीट पर 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला जदयू की मंत्री लेसी सिंह और राजद के संतोष कुमार के बीच माना जा रहा है। जन सुराज, AIMIM और निर्दलीय प्रत्याशी भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
रुपौली (बहुकोणीय): यहां 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राजद की बीमा भारती और जदयू के कलाधर मंडल के बीच टक्कर है। आप और जन सुराज के उम्मीदवारों की मौजूदगी ने मुकाबले को बहुकोणीय बना दिया है।
कसबा (त्रिकोणीय): यहां 14 उम्मीदवार हैं। भाजपा, जदयू और राजद ने यहां से प्रत्याशी नहीं उतारे हैं, जिससे कांग्रेस के मो. इरफान, जन सुराज के मो. इत्तेफाक आलम, और निर्दलीय मो. अफाक आलम के बीच त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बन गई है।
अमौर (AIMIM की चुनौती): इस सीट पर 9 वैध उम्मीदवार हैं। मुख्य मुकाबला जदयू के सबा जफर, AIMIM के अख्तरुल ईमान और RJD के अब्दुस सुबहान के बीच है।
बायसी (कांटे की टक्कर): यहां 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा, AIMIM, राजद और जन सुराज के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।
बनमनखी विधानसभा - यहां कुल 5 उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकृत हुए हैं। भाजपा के कृष्ण कुमार ऋषि और जन सुराज के मनोज कुमार ऋषि के बीच भाई-भाई की टक्कर चर्चा में है। कांग्रेस से देव नारायण रजक और बसपा की सुबोध कुमार पासवान भी मैदान में हैं।
पूर्णिया सदर विधानसभा- पूर्णिया सदर से भाजपा के विजय खेमका (भाजपा), कांग्रेस जितेंद्र कुमार (कांग्रेस), जनसुराज के संतोष कुमार सिंह और AAP के आदित्य लाल समेत कुल 9 उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए हैं। इस सीट से 9 कैंडिडेट के नामांकन रद्द हुए हैं, जिनमें एसडीपीआई, प्लूरल्स और अन्य छोटे दलों के प्रत्याशी शामिल हैं।
स्क्रूटनी पूरी होने के बाद, नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके खत्म होने पर ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार पूर्णिया की सातों सीटों पर मुकाबला बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धी होगा, जिसमें निर्दलीय भी एक महत्वपूर्ण विकल्प के तौर पर उभरे हैं।