फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: देशी शराब पीने से युवक की मौत, परिजनों ने कहा- शराब पी कर आया और सोया ही रह गया

Mon, 16 Dec 2024 05:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: अवैध शराब पीने से एक बार एक शख्स की मौत हो गई है। इस घटना ने उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ पलटा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
शोक में डूबे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में देशी शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रूपौली प्रखंड के गेंदवा गांव निवासी शंभू सिंह के बेटे विपिन सिंह (40) के रूप में हुई है। घटना रविवार रात की है जब विपिन ने देशी शराब का सेवन किया था। सुबह उसकी पत्नी ने उसे मृत पाया।

विज्ञापन

 
‘रात में शराब पीकर सोए, सुबह मृत मिले’
विपिन की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि उनके पति को देशी शराब पीने की लत थी। रविवार रात करीब 10 बजे वह शराब पीकर घर लौटे और बिना खाना खाए सोने चले गए। सुबह चार बजे जब पूनम देवी ने उन्हें उठाने की कोशिश की, तो उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। मृत पाए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
 
परिवार को रो-रो का बुरा हाल
विपिन सिंह के निधन से परिवार शोक में डूबा है। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों ने बताया कि शराब की लत के कारण घर में पहले ही आर्थिक तंगी थी और अब विपिन की मौत से उनकी समस्याएं और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

 
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलते ही धमदाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) भेज दिया। हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
 
शराबबंदी कानून पर फिर उठे सवाल
घटना ने बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब के प्रसार और उसकी उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने बताया कि क्षेत्र में देशी शराब आसानी से उपलब्ध है, जिसके चलते विपिन जैसे लोग इसका शिकार हो रहे हैं। यह घटना शराब के दुष्परिणामों और प्रशासन की नाकामी का एक और उदाहरण है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें