फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्णिया से ललन सिंह का बड़ा संदेश! झाड़ू उठाकर शुरू की ‘प्रगति पथ यात्रा’, रखा विकसित भारत का विजन

Fri, 19 Jun 2026 03:30 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पूर्णिया के गुलाबबाग जीरो माइल से स्वच्छता अभियान चलाकर अपनी प्रगति पथ यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी पर जोर दिया। 
विज्ञापन
प्रगति पथ यात्रा की शुरुआत करते केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शुक्रवार को पूर्णिया में स्वच्छता अभियान चलाकर अपनी प्रगति पथ यात्रा का विधिवत आगाज किया। गुलाबबाग जीरो माइल पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उन्होंने झाड़ू लगाकर समाज को स्वच्छता का संदेश दिया। दिनभर के कार्यक्रम में उन्होंने जीएमसीएच का निरीक्षण किया, मरीजों के बीच फल वितरित किए, शहीदों को श्रद्धांजलि दी और बुजुर्ग सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


पूर्णिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य लक्ष्य देश को स्वच्छ, स्वस्थ, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने आम जनता से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि देश के चहुंमुखी विकास की मजबूत नींव एक साफ-सुथरे और जागरूक समाज से ही रखी जा सकती है।

आइजोल का उदाहरण देकर दिया स्वच्छता का संदेश
अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मिजोरम की राजधानी आइजोल का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वहां अधिकांश नागरिक प्रतिदिन सुबह अपने घरों के बाहर स्वयं सफाई करते हैं, जिसके कारण पूरा शहर स्वच्छ और व्यवस्थित दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि यदि देश के प्रत्येक नागरिक में अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने की ऐसी आदत विकसित हो जाए तो भारत को पूर्ण रूप से स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का राष्ट्रीय संकल्प जल्द ही साकार हो सकता है।
विज्ञापन


स्वच्छता को बताया स्वास्थ्य और विकास की कुंजी
ललन सिंह ने कहा कि स्वच्छता का सीधा संबंध लोगों के स्वास्थ्य से है। स्वच्छ वातावरण न केवल बीमारियों को कम करता है, बल्कि समाज को अधिक जागरूक, प्रगतिशील और उत्पादक भी बनाता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब नागरिक स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
गुलाबबाग जीरो माइल पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह, पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका, कसबा विधायक नीतेश सिंह तथा नगर निगम के नगर आयुक्त कुमार मंगलम समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छता और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का सामूहिक आह्वान किया।

जीएमसीएच में मरीजों से मिले, बांटे फल
प्रगति पथ यात्रा के तहत केंद्रीय मंत्री का दिनभर का कार्यक्रम व्यस्त रहा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने जीएमसीएच पूर्णिया का निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित कर उनका हालचाल जाना। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: एआई का खौफ या बाजार की सुस्ती? आसान भाषा में समझें आईटी सेक्टर में मचे हाहाकार की पूरी कहानी

शहीदों को दी श्रद्धांजलि
इसके बाद केंद्रीय मंत्री श्रीकृष्ण सेवा सदन पहुंचे, जहां उन्होंने स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों के योगदान को याद करते हुए देश के लिए उनके बलिदान को प्रेरणास्रोत बताया। दोपहर में उन्होंने स्थानीय कला भवन में आयोजित ‘विकसित भारत सम्मेलन’ का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। सम्मेलन में विकसित भारत के लक्ष्य, जनभागीदारी और विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का किया सम्मान
अपराह्न में केंद्रीय मंत्री स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां आयोजित बुजुर्ग सम्मान कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों को सम्मानित किया और उनके अनुभवों को समाज की अमूल्य धरोहर बताया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें