फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह पर की अमर्यादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Mon, 12 Jan 2026 08:17 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए एक जानवर से उनकी तुलना की। इस विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स पप्पू यादव को ही ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव तथा भाजपा नेता गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजनीति में आए दिन होने वाली जुबानी जंग ने आज एक बेहद कड़वा मोड़ ले लिया। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर सीधा हमला बोलते हुए ऐसी अमर्यादित टिप्पणी कर दी है, जिससे सियासी गलियारे में भारी हंगामा मचना तय माना जा रहा है। सोमवार को पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए गिरिराज सिंह पर निशाना साधा। सांसद ने अपने ट्वीट में भाजपा नेता गिरिराज सिंह का नाम बदलकर जानवर से तुलना कर दी, जिसे लेकर एक्स यूजर्स सांसद पप्पू यादव को ही ट्रोल करने लगे। 

विज्ञापन





सांसद ने अपनी पोस्ट में इस भड़ास का स्पष्ट कारण तो नहीं बताया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि गिरिराज सिंह द्वारा लगातार विपक्ष, राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर दिए जा रहे बयानों ने आग में घी डालने का काम किया है।
विज्ञापन


पढ़ें- पूर्णिया गैंगरेप को लेकर नीतीश सरकार पर भड़के सांसद पप्पू यादव: लालू परिवार पर कानूनी कार्रवाई पर क्या कहा?
विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में गिरिराज सिंह ने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसा था कि चुनाव के बाद सब संतरे की तरह बिखर जाते हैं। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी को संविधान विरोधी बताते हुए ईडी की कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप भी लगाया था।

पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह को नीचा दिखाने की कोशिश तो की, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने उल्टा उन्हें ही निशाने पर ले लिया। रितेश राय नामक एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये है एक नेता जी की भाषा, देख रहे हो विनोद? ये नेता जी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और अपने ही राज्य के नेता के लिए क्या नाम बोल रहे हैं!

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें