फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जीत के एक दिन बाद एक्शन में दिखे नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव, देर रात पूर्णिया GMCH का किया निरीक्षण

Thu, 06 Jun 2024 02:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar: पूर्णिया लोकसभा सीट से जीत के बाद ही पप्पू यादव एक्शन में है। बुधवार देर रात्रि
पप्पू यादव ने अचानक पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचकर छापा मार दिया। इस दौरान मेडिकल कर्मियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
निरीक्षण करते पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव पूर्णिया मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (GMCH) में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में डॉक्टर से जानकारी ली। इमरजेंसी वार्ड, डॉक्टर चेंबर, नर्स रूम, सर्जिकल वार्ड समेत अस्पताल के अन्य हिस्सा का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीज के परिजनों को फर्श पर देख नाराजगी जताई। वार्ड में गंदगी भी देखी। जब पप्पू यादव अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे तो अधिकतर मरीज सो रहे थे, पप्पू यादव की आवाज सुनकर सभी जाग गए। पप्पू यादव ने मरीजों से उनका हालचाल जाना। उन्होंने करीब 1 घंटे तक अस्पताल की व्यवस्था जानी। बता दें पप्पू यादव निरीक्षण के दौरान पहले इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर चेंबर में गए। इसके बाद वे नर्स रूम का निरीक्षण करने पहुंचे। जब वे वार्डों में पहुंचे तो देखा मरीज बेड पर और उनके परिजन फर्श पर लेटे हैं।

विज्ञापन


मरीज और उनके परिजनों की ओर से मिली शिकायतों को जल्द से जल्द दूर करने का भरोसा दिया। पप्पू यादव ने कहा कि भले ही सदर अस्पताल को जीएमसीएच के रूप में अपग्रेड कर दिया गया हो, मगर यहां के हालात बेहद खराब हैं। वार्ड से लेकर बाथरूम तक गए। वार्ड में गंदगी पाई गई। बाथरूम बदतर हाल में मिले। पर्याप्त साफ-सफाई की जरूरत है। साथ ही कई दवाइयों की कमी है। ये दवाइयां उपलब्ध न होने की वजह से लोगों को बाहर से खरीदनी पड़ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें