Bihar: टुनटुन महतो अपने साढ़ू मंगल महतो की बेटी की शादी में शामिल होने बाडीनगर आए थे। शादी समारोह के दौरान कुछ मनचलों ने बरातियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। जब टुनटुन महतो ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जबरन उठाकर करीब एक किलोमीटर दूर खेत में ले गए और रस्सी से बांधकर पीटा।
कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के बाडीनगर में शादी समारोह के दौरान कुछ मनचलों ने बरातियों के साथ बदसलूकी की। जब लड़की पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने एक युवक को अगवा कर खेत में ले जाकर बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
पीड़ित की पहचान कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के रहटा मीरगंज निवासी स्व. गणेशी महतो के पुत्र टुनटुन महतो (40) के रूप में हुई है। टुनटुन महतो अपने साढ़ू मंगल महतो की बेटी की शादी में शामिल होने बाडीनगर आए थे।
क्या है पूरा घटनाक्रम
शादी समारोह के दौरान कुछ मनचलों ने बरातियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। जब टुनटुन महतो ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जबरन उठाकर करीब एक किलोमीटर दूर खेत में ले गए और रस्सी से बांधकर पीटा। हमलावर फरसा और दबिया से हमला करने की तैयारी में थे, लेकिन टुनटुन महतो के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घबराकर आरोपी अधमरी हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
गंभीर हालत में भर्ती
घायल टुनटुन महतो को गंभीर हालत में पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में लेकर गए हैं, जहां वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इस मामले में बरारी थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।