फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: किशनगंज में फर्जी चालान से खनिज परिवहन गिरोह का पर्दाफाश: चालक गिरफ्तार, पुलिस-खनन विभाग ने की कार्रवाई

Tue, 07 Apr 2026 04:10 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Bihar: किशनगंज में पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी चालान के जरिए अवैध खनिज परिवहन करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ। जांच के दौरान हाईवा चालक को गिरफ्तार कर वाहन और फर्जी दस्तावेज जब्त किए गए, जबकि मामले में वाहन मालिक सहित अन्य अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जब्त वाहन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक हाईवा वाहन चालक को फर्जी चालान के साथ गिरफ्तार किया गया। यह अभियान डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर चलाया गया था।

विज्ञापन


कैसे खुला मामला?
गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार और खनन निरीक्षक सुनील कुमार बंगाल की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच कर रहे थे। इसी दौरान रजिस्ट्रेशन नंबर WB73L8559 वाले एक हाईवा वाहन को रोका गया। चालक से पूछताछ करने पर उसने वाहन में गिट्टी (खनिज) लदे होने की बात स्वीकार की।

चालान मांगने पर दिखाया फर्जी कागजात
खनन निरीक्षक द्वारा चालान मांगे जाने पर चालक ने अपने मोबाइल फोन में एक चालान दिखाया, जो जांच में फर्जी पाया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर चालक ने एक और चालान प्रस्तुत किया, जिसे वाहन पकड़े जाने के लगभग 10 मिनट बाद वाहन मालिक ने उसके व्हाट्सएप पर भेजा था। इन परिस्थितियों से स्पष्ट हुआ कि प्रशासन को भ्रमित कर फर्जी चालान के माध्यम से अवैध रूप से खनिज का परिवहन किया जा रहा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पांच वर्षीय छात्र हत्याकांड में सनसनीखेज मोड़; यौन उत्पीड़न की आशंका, स्कूल संचालक गिरफ्तार, हॉस्टल सील
विज्ञापन


पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हाईवा वाहन, फर्जी चालान और बाद में प्रस्तुत किए गए चालान को जब्त कर लिया। वाहन चालक अजय दयाल (उम्र 29 वर्ष, निवासी बेनचुरो, थाना तीसरी, जिला गिरिडीह, झारखंड) को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गलगलिया थाना में कांड संख्या 36/26 के तहत वाहन चालक, वाहन मालिक और फर्जी चालान के माध्यम से परिवहन करने वाले अन्य अज्ञात खनन माफिया के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। किशनगंज पुलिस ने बताया कि अवैध खनन और खनिज परिवहन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें