फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्णिया में दो बच्चों की मां से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, पुलिस से भी की गई धक्का-मुक्की

Thu, 19 Jun 2025 08:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar: पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। आखिरकार पुलिस को वापस लौटना पड़ा। इस बीच, लोगों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल मोहम्मद कुर्बान को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले में प्रेमिका से छुपकर मुलाकात करना एक युवक को महंगा पड़ गया। स्थानीय लोगों ने युवक को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान लोगों ने पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख प्रभारी सदर डीएसपी कौशल किशोर कमल मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे, लेकिन भीड़ के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को मौके से लौटना पड़ा।

घटना केनगर थाना क्षेत्र के बक्सा घाट रोड की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहम्मद कुर्बान नामक युवक का उसी टोले की एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला दो बच्चों की मां है और उसकी बड़ी बेटी की जल्द ही शादी होने वाली है। बताया गया कि वह अपने पति को धोखा देकर छुप-छुपकर मोहम्मद कुर्बान से मिलती थी। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद मोहम्मद कुर्बान को पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की गई।

विज्ञापन


पढ़ें: पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव और प्रस्थान में बदलाव, जानें अपडेट

सूचना मिलने पर मधुबनी, केनगर और केहाट थाना पुलिस के साथ सदर एसडीपीओ कौशल किशोर कमल मौके पर पहुंचे और युवक को किसी तरह भीड़ से छुड़ाकर बाहर निकाला। लेकिन पुलिस के इस कदम से नाराज लोगों ने उन्हें घेर लिया और हंगामा करने लगे। लोगों का आरोप था कि मोहल्ले की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले युवक को बचाने के लिए पुलिस आई थी, जबकि वे खुद इस मामले में सामाजिक स्तर पर फैसला करना चाहते थे।

पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। आखिरकार पुलिस को वापस लौटना पड़ा। इस बीच, लोगों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल मोहम्मद कुर्बान को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। केनगर थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने बताया कि इस मामले को लेकर अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें