फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रसव के बाद मां की मौत, नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया बवाल

Wed, 10 Sep 2025 07:47 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज के मोहसिना हेल्थ केयर में प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला नूरसदा खातून की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम में हंगामा और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज में टाउन थाना क्षेत्र स्थित मोहसिना हेल्थ केयर में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के सुरजापुर निवासी 23 वर्षीय नूरसदा खातून के रूप में हुई है, जिसकी शादी 11 महीने पहले तसव्वुर हुसैन से हुई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर नूरसदा को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर जावेरिया शीरीन ने ऑपरेशन कर नूरसदा को बच्ची को जन्म दिलाया। मंगलवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों को कई बार स्थिति बताने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया।

पढ़ें: विजिलेंस टीम ने रिश्वत मामले में डंडारी सीओ को गिरफ्तार किया, गिरफ्तारी से पहले वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद मरीज को कार्डियक अरेस्ट के लक्षण दिखे। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ को बुलाने के बाद नूरसदा को सिलीगुड़ी रेफर किया गया, लेकिन एंबुलेंस में ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। नवजात बच्ची सुरक्षित है। मां की मौत से गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए। इस दौरान अस्पताल का स्टाफ मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें