फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसास से मारी गोली : बिहार में ड्यूटी के दौरान SSB जवान की मौत; दार्जिलिंग निवासी संतरी ने आत्महत्या की?

Sun, 13 Sep 2026 01:21 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड के जियापोखर थाना क्षेत्र स्थित गिलाबाड़ी एसएसबी 19वीं बटालियन कैंप में रविवार सुबह 24 वर्षीय जवान चैन मंडल का शव मिला। बताया जा रहा है कि रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक संतरी ड्यूटी के दौरान जवान ने अपनी सरकारी इंसास राइफल से सिर में गोली मार ली।
विज्ञापन
किशनगंज में SSB कैंप में जवान ने खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के जियापोखर थाना अंतर्गत गिलाबाड़ी स्थित एसएसबी 19वीं बटालियन कैंप में रविवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। कैंप में तैनात 24 वर्षीय जवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से परिसर में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जवान ने संतरी ड्यूटी के दौरान अपनी सरकारी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा मिला।

रात 12 से सुबह 3 बजे तक थी संतरी ड्यूटी

मृतक जवान की पहचान चैन मंडल (24), पिता प्रफुल्ल मंडल, निवासी थाना दीघा, जिला दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह घटना के वक्त जवान की रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक संतरी ड्यूटी थी। इसी दौरान उसने अपनी सरकारी इंसास राइफल से सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे। वहां जवान को खून से लथपथ हालत में पाया गया। इसके बाद घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को दी गई।

पुलिस और एसएसबी के अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही जियापोखर थानाध्यक्ष गौतम कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार, सीआई पंकज पंथ और एसएसबी के डीआईजी ए.के.सी. सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और कैंप में मौजूद अन्य जवानों से भी पूछताछ की गई। जियापोखर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से इंसास राइफल का एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका, सभी बिंदुओं पर जांच

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि अभी आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और कैंप में मौजूद जवानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों को दी सूचना

पुलिस ने जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। मृतक के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें